
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी जिला अस्पताल में ट्रेनिंग कर रही एक छात्रा के साथ सफाई कर्मचारी कई दिनों से अश्लीलता कर रहा था। छात्रा उसकी इस हरकत को नजरअंदाज करती चली आ रही थी। मंगलवार को छात्रा वॉशरूम की ओर जा रही थी तभी सफाई कर्मचारी ने पीछा करते हुए अश्लील गाने गाना शुरू कर दिए।
छात्रा ने यह बात अन्य छात्राओं को बताई तो सभी ने इसकी शिकायत चीफ फार्मासिस्ट से की। तब सभी इकट्ठा होकर सीएमएस से शिकायत करने के लिए पहुंच गईं। इस दौरान अस्पताल में हंगामे का माहौल हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल प्रबंधन ने कर्मचारी से माफी मंगवाई। छात्रा ने लिखित शिकायत दी है।
