weather update in lucknow and uttar pradesh

rain
– फोटो : amar ujala

विस्तार


 राजधानी में शनिवार को दिन भर जबरदस्त उमस लोगों को परेशान करती रही। मौसम वैज्ञानियों का कहना है कि मानसून का प्रवेश लखनऊ में कभी भी हो सकता है। हालांकि शनिवार दिन भर काले घने बादल छाए रहे, कहीं कहीं बूंदाबांदी हुई। बादलों का डेरा देख लग रहा था कि कभी भी घनघोर बरसात हो सकती है, लेकिन बादलों की गतिशीलता के कारण एसा नहीं हो सका। मौसम विभाग ने देर रात बारिश शुरू होने का अंदेशा भी जताया है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, नमी का प्रतिशत 90 रहा, इसके कारण उमस ज्यादा रही। वहीं पारा भी 38.5 और 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। दिन और रात दोनों पारे में शुक्रवार की अपेक्षा एक डिग्री के आसपास की बढ़ोतरी हुई। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, राजधानी में मानसून किसी भी वक्त प्रवेश करेगा। रविवार को मौसम अच्छा रहेगा। रविवार को बारिश होने की संभावना है। 

इसके बाद 26 जून से लगभग पूरे उत्तर प्रदेश में मानसून के पूरी तरह से सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *