Lucknow 1.5 kg gold seized from a passenger at Lucknow airport

Gold
– फोटो : ANI

विस्तार


लखनऊ एयरपोर्ट में एक यात्री के पास  1.632 किलो ग्राम सोना किया बरामद किया गया। मेटल के घोड़े की कलाकृति में छिपाकर यात्री यह सोना लेकर आया था। दुबई से लखनऊ पहुंचे इस यात्री के पास से कस्टम विभाग ने सोना बरामद किया। 

फ्लाइट संख्या IX-194 से यह यात्री दुबई से लखनऊ पहुंचा था। एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान यह सोना बरामद किया गया। कस्टम अधिकारियों को चकमा देने के लिए उसने सोना घोड़े की आकृति में छिपाया हुआ था। शक होने पर इस घोड़े को तोड़ने के लिए कहा गया। टूटने पर उसके अंदर से सोने के बिस्किट मिले। 

सोने के यह बिस्किट वजन में 1.632 किलो ग्राम निकले। जिसकी बाजार में कीमत लगभग 98.74 लाख रुपये है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *