कोहरे के चलते ट्रेनों और विमानों का संचालन पर फिर असर पड़ा है। दृश्यता कम होने से जहां फ्लाइटें छह घंटे तक तो रेल गाड़ियां साढ़े आठ घंटे तक लेट हुईं। कोहरे के चलते मंगलवार को 16 फ्लाइटें लेट और 33 ट्रेनों लेट हुईं। इससे यात्रियाें को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मंगलवार को लखनऊ आने वाली जो गाड़ियां देरी आईं उनमें गाड़ी संख्या 12420 गोमती एक्सप्रेस दो घंटे, गाड़ी संख्या 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस पांच घंटे, गाड़ी संख्या 02570 दरभंगा क्लोन 8:15 घंटे, गाड़ी संख्या 02564 बरौनी क्लोन छह घंटे, गाड़ी संखया 12203 गरीब रथ एक्सप्रेस छह घंटे, गाड़ी संख्या 19410 साबरमती एक्सप्रेस तीन घंटे, गाड़ी संख्या 22549 वंदे भारत एक्सप्रेस एक घंटे, गाड़ी संख्या 15567 आनंद विहार एक्सप्रेस तीन घंटे, गाड़ी संख्या 12555 गोरखधाम एक्सप्रेस एक घंटे, गाड़ी संख्या 15705 चंपारण हमसफर एक्सप्रेस पांच घंटे, गाड़ी संख्या 15909 अवध आसाम एक्सप्रेस दो घंटे, गाड़ी संख्या 15204 बरौनी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से आईं। वहीं लखनऊ होकर जाने वाली ट्रेनों में गाड़ी संख्या 12003 शताब्दी एक्सप्रेस एक घंटे, गाड़ी 12371 बिकानेर सुपरफास्ट चार घंटे, गाड़ी संख्या 15733 फरक्का एक्सप्रेस एक घंटे देरी से गई।
