राजधानी में नए साल को लेकर हजरतगंज व आसपास के इलाके में यातायात परिवर्तित रहेगा। यह बदलाव 31 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से एक जनवरी तक लागू रहेगा। इमेरजेंसी की स्थिति में एंबुलेंस, शव वाहन, फायर ब्रिगेड और स्कूली वाहनों को पुलिस निकलवाएगी। इसके लिए लोग ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।
– महानगर, गोमतीनगर और राणा प्रताप मार्ग की ओर से आने वाला यातायात सिकंदरबाग चौराहे से सहारागंज माॅल व चिरैयाझील तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात सप्रू मार्ग तिराहे से दाएं डनलप तिराहे से दाएं सहारागंज तिराहा होते हुए सहारागंज माॅल पार्किग तक जा सकेगा।
– सहारागंज तिराहे से कोई भी यातायात डनलप तिराहे, पुलिस आयुक्त आवास, सप्रू मार्ग तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह सिकंदरबाग चौराहे से दाएं मुड़कर सप्रू मार्ग होकर जा सकेगा।
– डनलप तिराहे, पुलिस आयुक्त आवास से कोई भी यातायात सेंट फ्रांसिस, बैंक ऑफ इंडिया, अल्का तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह सहारागंज, सप्रू मार्ग होकर को जा सकेगा।
– हजरतगंज चौराहे से कोई भी यातायात अल्का तिराहा या मेफेयर तिराहा होते हुए परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। यह यातायात सप्रू मार्ग तिराहे से बाएं डनलप तिराहा, सहारागंज तिराहा से बाएं चिरैयाझील तिराहा, संकल्प वाटिका होकर जा सकेगा। इसके अलावा मल्टीलेबल पार्किंग, हजरतगंज जाने वाले वाहन मल्टीलेबल पार्किंग इन गेट से मल्टीलेबल पार्किंग तक ही जा सकेंगे।
