कई माह के सर्च ऑपरेशन के दौरान लखनऊ में पुलिस को एक भी बांग्लादेशी नहीं मिला। सत्यापन के दौरान ऐसा कोई व्यक्ति नहीं पाया गया, जो अवैध रूप से राजधानी आकर बसा हो। पुलिस ने सभी के दस्तावेज खंगाले हैं। ऑपरेशन अभी जारी है।

Trending Videos

संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था के अनुसार, शासन के निर्देश पर राजधानी के पांचों जोन में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया है। अलग-अलग इलाकों में पुलिस टीम ने झुग्गी झोपड़ियोंं में जाकर छापा मारा था। इस दौरान वहां रहने वाले लोगों से उनका पहचान पत्र मांगा गया था। छानबीन में सामने आया कि झुग्गियों में रहने वाले ज्यादातर लोग असम के हैं। सभी ने वैध कागजात पुलिस को दिखाए हैं, जो सत्यापन में सही पाए गए। अभी तक कोई संदिग्ध या अवैध रूप से रह रहा बांग्लादेशी नहीं मिला है। अभियान जारी है। कोई बांग्लादेशी मिलता है तो आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

जाली आधार के साथ गिरफ्तार की गई थी महिला

हाल में ही ठाकुरगंज पुलिस ने एटीएस के इनपुट पर एक महिला को गिरफ्तार किया था। महिला के पास से जाली आधार कार्ड मिले थे। छानबीन में सामने आया था कि आरोपी महिला नरगिस ने अलग-अलग नाम से आधार कार्ड बनवाए थे। आरोपी बांग्लादेश से घुसपैठ कर भारत में दाखिल हुई थी। नरगिस ने दो शादियां की थीं। पुलिस ने नरगिस की मदद करने के आरोप में उसके साथी को भी गिरफ्तार किया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *