
घरों से बाहर निकले लोग।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शुक्रवार की रात करीब साढ़े 11 बजे लखनऊ और उसके आसपास के जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके इतनी तेज थे कि लोग घरों से बाहर निकल आए। दो तीन मिनट के भीतर यह झटके कई बार आए। लखनऊ से सटे हुए बाराबंकी, रायबरेली, सीतापुर आदि में भी भूकंप महससू किया गया। भूकंप का केंद्र नेपाल बताया गया है।
अभी आ रही खबरों के अनुसार भूकंप के झटके पूरे उत्तर भारत में महसूस किए गए हैं। लखनऊ के सिविल अस्पताल के सभी मरीज बाहर निकल आए। उनके तीमारदार उनको लेकर बाहर आ गए। जब तक भूकंप के झटके आते रहे मरीज बाहर ही बैठे रहे।
