एलडीए की अनंत नगर (मोहान रोड) योजना में भूखंडों का पंजीकरण कराने वालों के लिए अब एक सप्ताह का ही मौका है। बीते 20 दिसंबर से योजना के 637 भूखंडों के लिए पंजीकरण खुला है जो 12 जनवरी तक चलेता रहेगा। इसके बाद पंजीकरण नहीं हो पाएगा।
637 भूखंडों में 450 वर्गमीटर के 41, 288 वर्गमीटर के 224, 200 वर्गमीटर के 225, 162 वर्गमीटर के 90 और 112.5 वर्गमीटरके 57 भूखंड शामिल हैं। 785 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित की जा रही इस योजना में करीब डेढ़ लाख लोग आशियाना बना सकेंगे। यह योजना अंतरराष्ट्रीय ग्रिड पैटर्न पर विकसित की जा रही है जिसमें चौड़ी सड़कों के साथ भूमिगत केबल से निर्बाध विद्युत आपूर्ति होगी। बड़े हिस्से में एजुकेशन सिटी और 130 एकड़ भूमि पर पार्कों व ग्रीन बेल्ट का विकास किया जाएगा।
