अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi

Updated Thu, 26 Mar 2026 07:35 PM IST

शाम चार बजे कपूरथला चौराहे से यात्रा प्रारंभ होकर सात बजे खाटू श्याम मंदिर में समाप्त होगी। करीब तीन घंटे तक डायवर्जन प्लान लागू रहेगा।


Lucknow: Traffic Diversions on Ram Navami for Saffron Procession; Diversion Plan to Remain in Effect for Three

डायवर्जन प्लान लागू रहेगा।
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

रामनवमी की भगवा यात्रा को लेकर शुक्रवार को यातायात परिवर्तित रहेगा। शाम चार बजे कपूरथला चौराहे से यात्रा प्रारंभ होकर सात बजे खाटू श्याम मंदिर में समाप्त होगी। करीब तीन घंटे तक डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। इमरजेंसी की स्थिति में पुलिस शव वाहन, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को निकलवाएगी।


Trending Videos


  • भगवा यात्रा के दौरान छन्नी लाल चौराहा से सामान्य यातायात कपूरथला चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। यह मिडलैंड हाॅस्पिटल तिराहा से नीरा नर्सिंग होम होकर जाएगा।

  • नीरा नर्सिंग होम से सामान्य यातायात कपूरथला चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। यह वायरलेस चौराहा होकर जाएगा।

  • निरालानगर मोड़ से यातायात कपूरथला चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। यह आईटी चौराहा होकर जाएगा।

  • निरालानगर चौराहा नंबर आठ से सामान्य यातायात निरालानगर ओवरब्रिज होते हुए अल्कापुरी तिराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। यह कपूरथला चौराहा होते जाएगा।

  • अल्कापुरी तिराहा से यातायात कपूरथला चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। यह पुरनिया चौराहा होकर जाएगा।

  • वर्मा बिस्कुट तिराहा से यातायात कपूरथला चौराहा की तरफ नहीं जागगा। यह बर्मा बिस्कुट तिराहा से दाएं मुड़कर गीता वस्त्रालय तिराहा से दाएं मुड़कर आईटी चौराहा होकर जाएगा।

  • डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग से पहले तिराहा से यातायात हसनगंज थाना होकर डालीगंज इक्का तांगा तिराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। यह डालीगंज ओवरब्रिज होते हुए मदेयगंज होकर जाएगा।

  • डालीगंज इक्का टांगा तिराहा से यातायात डालीगंज रेलवे क्रासिंग तिराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। यह आईटी चौराहा होकर जाएगा।

  • सीडीआरआई तिराहा से शाहमीना की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह डालीगंज पुल चौराहा पिंक बूथ के सामने से मूंगफली मंडी होते हुए केजीएमयू चौराहा होकर जाएगा

  • रूमी गेट से इमामबाड़ा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह नया पक्का पुल, टीले वाली मस्जिद होकर जाएगा।

  • कोनेश्वर चौराहे से चरक चौराहे की तरफ यातायात नहीं जा सकेगा। यह नींबू पार्क होकर जाएगा।

  • फूलमंडी से चौक चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह रूमी गेट कोनेश्वर होकर जाएगा।

  • हैदरगंज से नक्खास तिराहा की ओर यातायात नहीं जाएगा। यह पुल के ऊपर से होकर नींबू पार्क तिराहा होकर जाएगा।

  • केजीएमयू चौराहा से रकाबगंज की तरफ यातायात नहीं जा सकेगा। यह चरक चौराहा होकर जाएगा।

  • हैदरगंज तिराहा की तरफ यातायात नहीं जा सकेगा। यह नक्खास ओवरब्रिज होकर जाएगा।

  • हनुमान सेतु तिराहा से सुशीला स्मृतिका चौराहा की तरफ यातायात नहीं जा सकेगा। यह सुभाष चौराहा होकर जाएगा।

  • सुशीला स्मृतिका चौराहा से सामान्य यातायात खाटू श्याम मंदिर की तरफ नहीं जागएा। यह संकल्प वाटिका तिराहा सिकंदरबाग चौराहा होकर जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *