राजधानी लखनऊ में सोमवार की सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया। इसमें एक की मौत हो गई। जबकि, चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
घायलों में पार्थ यादव (10), सविता यादव (35), उर्मिला यादव (42), राजेंद्र प्रसाद (45) शामिल हैं। इन्हें लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उर्मिला और सविता की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने केजीएमयू के लिए रेफर कर दिया। वहीं, राजेश यादव (45) की मौत हुई है।
