
राजधानी के कॉल्विन कॉलेज में दो दिवसीय लखनऊ कौशल महोत्सव की शुरुआत मंगलवार को हो गई। पहले दिन बारिश से प्लेसमेंट काउंटर में पानी भर गया। इस कारण युवाओं को वेटिंग हॉल में बैठाया गया है।
राजधानी लखनऊ में बरसात की वजह से कौशल महोत्सव फीका पड़ गया है। प्लेसमेंट काउंटर में जलभराव और कीचड़ की वजह से कंपनी के प्रतिनिधि बाहर बैठे हुए हैं। पंजीकरण के बाद युवाओं को वेटिंग हॉल में बैठा गया है। तमाम प्रयास के बावजूद आलम यह है कि सुबह 11:30 तक साक्षात्कार की प्रकिया शुरू नहीं हुई है।
