आईपीएल के नए सत्र के लिए लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) ने अपने लोगो में बड़ा बदलाव करते हुए हाथी को उसमें शामिल किया। खिलाड़ियों की ड्रेस भी बदल दी गई। नए लोगो और ड्रेस के साथ अपने घरेलू मैदान इकाना स्टेडियम में एलएसजी का पहला मुकाबला बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के साथ हुआ जिसके लोगो में बाघ है। हालांकि, इस मुकाबले में हाथी को बाघ की दहाड़ के आगे ठिठकना पड़ा।


Trending Videos

जीत-हार की फिक्र छोड़ खेल की दीवानगी में डूबे रहे खेल प्रेमी

मैदान पर प्रतिद्वंद्विता की लकीरें खिंची थीं, लेकिन इकाना स्टेडियम की फिजा कुछ और ही बयां कर रही थी। बुधवार को लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच मुकाबला सिर्फ रनों और विकेटों का नहीं, बल्कि क्रिकेट प्रेम के उफान का बन गया। इकाना स्टेडियम के भीतर और बाहर का नजारा गवाह था कि क्रिकेट के प्रति दीवानगी जीत-हार के गणित से कहीं ऊपर है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *