लखनऊ में चिनहट के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में नगर निगम डंप कर रहा कूड़ा, बच्चों की सेहत पर खतरा

राजधानी लखनऊ में चिनहट बाजार स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय, चिनहट बाजार, जोन -2 इन दिनों नगर निगम की लापरवाही का शिकार है। नगर निगम जोन-4 ने इस विद्यालय परिसर को कूड़ा डंपिंग प्वॉइंट बना लिया है। इससे विद्यालय परिसर में गंदगी, दुर्गंध और प्रदूषण फैला हुआ है। सबसे गंभीर स्थिति यह है कि इस वातावरण में पढ़ने वाले मासूम बच्चों की सेहत लगातार खतरे में है। प्रधानाचार्य का कहना है कि हमने जोनल अधिकारी एवं क्षेत्र के पार्षद से कई बार शिकायत की। सभी ने आश्वासन देते हुए टाल दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *