
आज ईद उल अजहा का त्यौहार है। तमाम ईदगाह और मस्जिदों में अकीदत की नमाज अदा की जा रही है। कुर्बानी के जज्बे के साथ मुसलमान अल्लाह की बारगह में सजदा कर हजरत इब्राहिम अलै. की उस अजीम कुर्बानी को याद कर रहे हैं। लखनऊ में टीले वाली मस्जिद और ऐशबाग ईदगाह पर बकरीद की नमाज पढ़ी गई।