
तांत्रिक (सांकेतिक)
विस्तार
लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने तंत्र-मंत्र से विनाश करने का डर दिखाकर एक परिवार पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। तांत्रिक ने पूजा-पाठ के नाम पर पीड़ित परिवार के 20 हजार रुपये हड़प लिए। पीड़ित की ओर से इस मामले में तांत्रिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गांव पाल अभय कचनार निवासी सुरेंद्र कुमार ने एसपी दफ्तर में शिकायती पत्र दिया। सुरेंद्र ने बताया कि उसकी बहू की तबीयत खराब रहती थी। काफी इलाज कराया लेकिन लाभ नहीं मिल पा रहा था। किसी के कहने पर वह फरधान थाना क्षेत्र के गांव फरधान निवासी तांत्रिक विनोद कुमार प्रजापति पास गए।
