संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Sun, 12 Nov 2023 01:55 AM IST

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में पहली बार किसी महिला शिक्षक को ब्वाॅयज हॉस्टल का प्रोवोस्ट बनाया गया है। विवि के 103 वर्षों के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है।

लविवि के नवीन परिसर स्थित होमी जहांगीर भाभा छात्रावास की नव नियुक्त प्रोवोस्ट डॉ. अर्चना सिंह ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके साथ ओपी सिंह व डॉ. शैलेंद्र सोनकर को सहायक प्रोवोस्ट की जिम्मेदारी दी गई है। प्रोवोस्ट के चार्ज लेते समय अतिरिक्त डीएसडब्ल्यू डॉ. अभिषेक तिवारी, आइक्यूएसी सदस्य असिस्टेंट प्रो. डॉ. मृणालिनी सिंह, डॉ. अभिषेक तिवारी व अन्य शिक्षक मौजूद रहे। वहीं होमी जहांगीर भाभा छात्रावास के स्टूडेंट्स ने नई प्रोवोस्ट और सहायक प्रोवोस्ट का स्वागत किया।

विवादों में आने के बाद हटाए गए प्रोवोस्ट

होमी जहांगीर भाभा छात्रावास के प्रोवोस्ट रहे डॉ. राधेश्याम सिंह को विवादों में होने के चलते जिम्मेदारी से हटा दिया गया। बीते दिनों छात्रों ने उन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। उन्हें हटाने की मांग को लेकर छात्र भूख हड़ताल पर भी बैठ गए थे। काफी समझाने के बाद छात्रों ने हड़ताल समाप्त की थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें