Entrance exam scheule issued by Lucknow University.

प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

लखनऊ विश्वविद्यालय ने केंद्रीयकृत प्रवेश प्रक्रिया के तहत सत्र 2023-24 के लिए स्नातक एवं स्नातक प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए होने वाली परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया। प्रवेश समन्वयक कार्यालय की ओर जारी सूचना के मुताबिक 30 जून से 06 जुलाई के बीच परीक्षाएं करवाई जाएंगी। इसके लिए अभ्यर्थी 26 जून को प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

अभ्यर्थी आवेदित पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा कि तिथि लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर देख सकते हैं। प्रवेश समन्वयक कार्यालय में भी इसके लिए संपर्क किया जा सकता है। प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या पाठ्य सामग्री लाना प्रतिबंधित होगा।

ये भी पढ़ें – बिजली कटौती: शिवपाल सिंह बोले, जनता ‘ महंगी बिजली’ और ‘ बिजली आपूर्ति’ के नाम पर शोषण नहीं झेलेगी

ये भी पढ़ें – फिर साथ आएंगे भाजपा और सुभासपा: पूर्वांचल के लिए अहम होगा गठजोड़, दो सीटों पर बन सकती है बात, अगले महीने एलान!

इन तिथियों में होंगी प्रवेश परीक्षा

तारीख विषय समय

30 जून – बीएलएड – सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 बजे

30 जून – डीफार्मा – दोपहर 2:30 से 4:00 बजे

01 जुलाई – बीए – दोपहर 2:30 से 4:00 बजे

02 जुलाई – बीकॉम – सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 बजे

02 जुलाई – बीकॉम ऑनर्स- सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 बजे

03 जुलाई – बीएससी एजी – सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 बजे

03 जुलाई – बीएससी बायो- दोपहर 2:30 से 4:00 बजे

04 जुलाई – बीबीए – सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 बजे

04 जुलाई – एलएलबी ऑनर्स – दोपहर 2:30 से 4:00 बजे

05 जुलाई – बीसीए – सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 बजे

05 जुलाई – बीएससी मैथ – दोपहर 2:30 से 4:00 बजे

06 जुलाई – बीएफए-बीवीए – सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 बजे

06 जुलाई – बीएजेएमसी – दोपहर 2:30 से 4:00 बजे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें