husband and wife dispute after returned from birthday party and then ate poison in jhansi

दंपती ने जहर खाकर दी जान (फाइल फोटो)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


झांसी में शुक्रवार की रात को बर्थडे पार्टी से लौटे पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इस झगड़े के बाद पहले पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी और तीन घंटे बाद पति ने भी जहर खाकर खुदकुशी कर ली। दोनों ने दस साल पहले प्रेम विवाह किया था। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच विवाद की वजह दिल्ली का एक युवक था जिससे महिला की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। वह उससे फोन पर भी बात करती थी जिस पर युवक एतराज जताता था।

थाना बड़ागांव के पारीछा कस्बे के स्टेशन रोड गली नंबर छह निवासी अरविंद रायकवार (33) जेसीबी चलाता था। दस साल पहले उसने अपने बड़े भाई की साली राजेंद्री (31) से लव मैरिज की थी। दोनों के एक बेटी राधा (9) और बेटा डुग्गू (7) है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले इंस्टाग्राम पर राजेंद्री की जान-पहचान दिल्ली निवासी एक युवक से हुई थी। 

दोनों अक्सर चैटिंग तो करते ही थे मोबाइल पर भी बात होने लगी थी। अरविंद इसे लेकर कई दफा नाराजगी जता चुका था। उसने राजेंद्री को टोका भी लेकिन, राजेंद्री उसकी बातों को अनसुना करती रही। इस बात पर अक्सर पति-पत्नी में झगड़ा होता था। पुलिस का कहना है कि शुक्रवार को अरविंद के मामा के घर बर्थडे पार्टी थी। 

अरविंद अपनी पत्नी राजेंद्री एवं बच्चों को लेकर वहां गया था। पार्टी के दौरान भी राजेंद्री उस युवक से फोन पर बात कर रही थी। यह देख अरविंद भड़क गया। सबके सामने ही उसने राजेंद्री को फटकार दिया। नाराज होकर राजेंद्री पार्टी छोड़ घर लौट आई। घर आकर फिर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसी दौरान राजेंद्री ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *