आगरा फतेहाबाद रोड स्थित कलाल खैरिया शहनाईयों से गूंज रहा था बैंड बाजो की धुन पर बाराती नाच रहे थे 31 दूल्हे जब बारात लेकर निकले तो ऐसा लग रहा था जैसे जनकपुरी सज रही हो ये नजारा था अखिल भारतीय लोधी महासभा एवं लोधी विकास समिति द्वारा आयोजित 30वें सामूहिक विवाह समारोह का। 31 जोड़ों ने विधिवत रूप से सात फेरे लिए। आयोजन में मुख्य अतिथि सच्चिदानंद साक्षी महाराज सांसद उन्नाव, भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह, चौधरी उदयभान सिंह,अतरौली ब्लाक प्रमुख साहब सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।
