उदय प्रताप कॉलेज (यूपी कॉलेज) में शुक्रवार को बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप गया है। आरोपी मंजीत गोली मारने के बाद पिस्टल फेंककर मौके से भाग गया। जिस छात्र की हत्या की गई है उसकी पहचान सूर्य प्रताप सिंह (23) के रूप में हुई है। छात्र के सिर, सीने और पेट में गलियां लगी हैं। 

Trending Videos

इसे भी पढ़ें; Chandauli News: महिला कांस्टेबल से छेड़खानी मामले में सिपाही पर गिरी गाज, हुआ निलंबित; एफआईआर दर्ज

पुरानी रंजिश को लेकर छात्र सूर्य प्रताप सिंह (23) को गोली मारी गई। घायल छात्र को आनन-फानन बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। वहीं घटना से आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज गेट को बंद कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों का आरोप है कि प्रिंसिपल के सामने फायरिंग की गई है। आक्रोशित छात्रों ने परिसर में तोड़फोड़ भी की।


घटना के बाद यूपी कॉलेज का गेट पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। मौके पर भारी संख्या में पहुंची पुलिस टीम छात्रों को समझाने के प्रयास में जुटी रही। वहीं आक्रोशित छात्र प्रिंसिपल के इस्तीफे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।   



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *