वाराणसी जिले में तुलसी घाट के सामने सोमवार दोपहर गंगा में मोटरबोट ने नाव को टक्कर मार दी। तेज आवाज के साथ नाव गंगा में डूबने लगी। आनन-फानन लोगों को निकाला गया। इतने में नाव गंगा में समा गई। एनडीआरएफ, जल पुलिस की टीम ने लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। गंगा में ऐसी घटना पहली बार हुई, जब टकराने के बाद नाव डूब गई।

Trending Videos

शंभु साहनी ने बताया कि दोनों ही नाव अस्सी घाट क्षेत्र की थीं। एक चप्पू वाली नाव व दूसरी मोटर बोट थी। चप्पू वाली नाव पर पांच बड़े और एक बच्चा सवार था। मोटर बोट पर 8 सवारियां थीं। चप्पू वाली नाव पर मौजूद यात्री दिलीप ने बताया कि वह तुलसी घाट से नाव बुक कर उस पार गंगा स्नान के लिए जा रहे थे।


इसे भी पढ़ें; Cough Syrup Case: सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, स्वप्निल केसरी की 3.5 करोड़ की संपत्तियां जब्त

जैसे ही बढ़े इतने में सामने से आई तेज रफ्तार मोटर बोट ने नाव में टक्कर मार दी। नाव पलट गई और सभी लोग नदी में डूबने लगे। किसी तरह नाव पकड़कर अपनी जान बचाई। इस दौरान नाव पर कोई भी लाइफ जैकेट नहीं पहना था न ही नाव पर जैकेट थी। आसपास मौजूद नाविकों ने सभी की जान बचाई। घटना के बाद दोनों नाविक भाग गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *