वाराणसी जिले के चौबेपुर क्षेत्र के धौरहरा मिश्ररान गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की बेरहमी से पीट- पीटकर हत्या कर दी गई। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने दो  नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

क्या है पूरा मामला

उगापुर गांव के समीप नहर के पास स्थित धौरहरा गांव निवासी संजय मिश्रा (पुत्र संत कुमार मिश्रा) शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे मोटरसाइकिल से दवा लेने जा रहे थे। तभी रास्ते में स्कॉर्पियो सवार कुछ लोगों ने रोक लिया। आरोप है कि शिवा सिंह, ठल्लू सिंह समेत दो अज्ञात व्यक्तियों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से संजय मिश्रा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घटना की सूचना मिलने पर संजय के भाई राजीव मिश्रा मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उन्हें थाने लेकर गए। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ती देख परिजन उन्हें नरपतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें दीनदयाल अस्पताल रेफर कर दिया। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें