UP CM Yogi in Varanasi Today: Visited Kashi Vishwanath Temple, Address Public Meeting Mission 2024

वाराणसी में सीएम योगी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


देश की सियासत की धुरी बन चुकी बनारस की धरती से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मिशन-2024 का शंखनाद किया। रोहनिया स्थित जगतपुर इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए जन-जन खुशहाल, विकास अपार, डबल इंजन की सरकार का नारा दिया। साथ ही विपक्ष पर भी हमला बोला। इस दौरान सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और प्रमाण पत्र भी दिया। इसके बाद वे करखियांव स्थित पैक हाउस रवाना हो गए। वहां से बनारसी लंगड़ा आम, मिर्च सहित अन्य उत्पादों को दुबई के लिए हरी झंडी दिखाएंगे। 

सोमवार को वाराणसी आगमन के बाद सीएम योगी ने सबसे पहले काशीपुराधिनाथ और काशीपुराधिपति का आशीर्वाद लिया। काशी विश्वनाथ मंदिर में शिखर दर्शन के बाद गर्भगृह मे प्रवेश किया। मंदिर के अर्चक श्रीकांत मिश्र ने षोडशोपचार पूजन कराया। गर्भ गृह से बाहर आकर सीएम ने फिर से शिखर का दर्शन किया। 

ये भी पढ़ें: बचपन के प्यार का कत्ल; देवांश की मां ने हत्यारी BHU छात्रा को दी बद्दुआएं, कहा- इसी जन्म में अंजाम भुगतोगी

सुरक्षा, समृद्धि और सुशासन से आगे बढ़ता है देश

आम चुनाव 2024 की सुगबुगाहट के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मिशन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र से की। केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जनसभा में सीएम डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को बताने के साथ ही जन मानस की नब्ज भी टटोला। अगले साल आम चुनाव के लिए जनता से आशीर्वाद मांगा। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें