{“_id”:”69d3168c780d92ffd400dded”,”slug”:”sub-inspector-suspended-who-gave-clean-chit-to-terrorist-akib-by-labeling-ak-47-as-toy-co-also-removed-2026-04-06″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”वाह रे यूपी पुलिस: AK-47 को खिलौना बता आतंकी को दे दी थी क्लीनचिट, एटीएस ने किया खुलासा; दरोगा-सीओ पर गिरी गाज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
एके-47 को खिलौना बताकर पुलिस ने आतंकी आकिब को क्लीनचिट दे दी थी। एटीएस की जांच में हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं। मामले में दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। सीओ को हटा दिया गया है। आगे पढ़ें पूरी खबर…
एटीएस ने पकड़े चार आतंकी। – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी लखनऊ में पकड़े गए संदिग्ध आतंकियों का दुबई में रहने वाले मेरठ के आकिब खान से कनेक्शन सामने आने के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, पिछले साल एक बड़े केस में आकिब को बिजनौर पुलिस ने क्लीनचिट दे दी थी। पुलिस ने उसके वीडियो बयान भी लिए थे। लिखापढ़ी में एके-47 को खिलौना बता दिया था। मामले में तत्कालीन थानाध्यक्ष नांगलसोती सत्येंद्र सिंह मलिक को निलंबित कर दिया गया है। नजीबाबाद सीओ नितेश प्रताप सिंह को हटा दिया गया है। विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
Trending Videos
नांगलसोती थाना क्षेत्र के सौफतपुर गांव निवासी मैजुल पिछले तीन साल से साउथ अफ्रीका में रहकर सैलून का काम करता है। पिछले साल नवंबर में मैजुल की एक वीडियो वायरल हुई। इसमें वह इंस्टाग्राम पर वीडियो कॉल के जरिये चार लोगों से जुड़ा हुआ था।