
अधिकारियं के सामने पेश हुए जय नारायण और राम दुलारी।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
{“_id”:”699a73c56b9026a26e067511″,”slug”:”elderly-couple-was-declared-dead-on-paper-and-their-old-age-pension-stopped-in-lucknow-they-said-we-are-alive-2026-02-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”वाह रे सरकारी सिस्टम: कागजों में मृत दर्ज करके बंद कर दी वृद्धावस्था पेंशन, बुजुर्ग दंपती बोले-हम तो जिंदा हैं”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

अधिकारियं के सामने पेश हुए जय नारायण और राम दुलारी।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राजधानी लखनऊ में मोहनलालगंज तहसील में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुई। इसमें एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां सिसेंडी निवासी बुजुर्ग दंपती जय नारायण और राम दुलारी को कागजों में मृत दर्ज करके वृद्धावस्था पेंशन बंद कर दी गई। दंपती इसकी शिकायत लेकर तहसील पहुंचे।
समाज कल्याण विभाग ने अभिलेखों में दोनों को मृत दर्शाकर उनकी पेंशन रोक दी थी। दंपती ने बताया कि जिला समाज कल्याण अधिकारी से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने समाधान दिवस में बीडीओ मोहनलालगंज आशुतोष श्रीवास्तव से गुहार लगाई। बीडीओ ने एडीओ समाज कल्याण को पत्र भेजकर जांच रिपोर्ट तलब की है और दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।