संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन

Updated Mon, 22 Dec 2025 02:12 PM IST

प्रेमी जोड़े इटली का दूल्हा और फ्रांस की दुल्हन ने ओरछा में आकर हिंदू रीति रिवाज की सभी रस्मों के साथ सात फेरे लिए हैं। यही नहीं जोड़े ने भगवान राम राजा के सामने अगले सात जन्मों का बंधन में बने रहने का आर्शीवाद भी लिया।


Sweet love story of a foreign couple: They tied the knot in Orchha as per Hindu rituals

ओरछा में हिंदू रीति-रिवाज से शादी करता विदेशी जोड़ा
– फोटो : संवाद



विस्तार


विदेशी जोड़े ने हिंदू रीति-रिवाज के साथ मध्य प्रदेश के ओरछा में शादी रचाई है। दुल्हन फ्रांस की है और दूल्हा इटली का निवासी है। दोनों भारत घूमने आए थे यहां आकर दोनों में प्यार हो गया। दोनों भारतीय संस्कृति से इतने प्रभावित हुए की उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी करने का मन बनाया। इसके लिए ओरछा आकर उन्होंने अपनी ख्वाहिश पूरी की।

Trending Videos

अग्नि को साक्षी मानकर लिए सात फेरे

विदेशी जोड़े 54 वर्षीय चीरो व 50 वर्षीय ऑडरा ने ओरछा के बतेश्वर मंदिर में विवाह रचाया। इस शादी में वह सब कुछ हुआ जो एक भारतीय शादी समारोह में होता है। दूल्हा दुल्हन को मंदिर में मौजूद लोगों ने आशीर्वाद दिया। शादी की रस्में भारतीय परंपरा अनुसार हुई। बताया जा रहा है दोनों भारत घूमने आए थे। दोनों को प्यार हो गया इसके बाद दोनों की इच्छा हिन्दू रीति-रिवाज से शादी करनी थी। जिस पर जोड़े ने ओरछा में आकर अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरों के साथ वचन लिये। भारती परंपरा के अनुसार शादी की रस्में पूरी की।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *