संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा

Updated Tue, 22 Aug 2023 12:10 AM IST

इटावा। जेल में बंद सपा नेता मनीष यादव पतरे से मिलने सोमवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव पहुंचे। उन्होंने मनीष से हालचाल लिए। इसके बाद बाहर निकलने पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष के लोगों को टारगेट बनाया जा रहा है।

सपा नेता मनीष यादव पतरे को पुलिस ने हाल ही में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह जिला कारागार में बंद है। सपा लगातार पक्षपात कर सपा के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने का आरोप लगा रही है। सोमवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव जेल पहुंचे। उन्होंने मनीष यादव पतरे से मुलाकात कर हालचाल लिए। उन्हें आश्वस्त किया कि उन्हें न्याय दिलाया जाएगा।

जेल से बाहर निकलकर उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि जेल की व्यवस्था ठीक है। मनीष यादव को झूठा फंसाया गया है। इस सरकार में वैसे ही झूठ चल रहा है। मनीष यादव भी इस झूठ की चपेट में आ गए। आरोप लगाया है कि सरकार विपक्ष के लोगों को टारगेट कर रही है। इसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमुख टारगेट पर हैं। यह आप सभी लोगों को जानकारी है कि भाजपा ने वादे तो बहुत किए थे कि देश की कब्जा हुई जमीन वापस लेकर आएंगे, लेकिन अब तक एक भी इंच जमीन वापस नहीं आई है। इस सरकार ने दावे और वादे बहुत किए इस सरकार में कब्जा और कर्जा बहुत बढ़ गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *