विशेष अभियान में कारों से उतारी गई काली फिल्म, नियम उलंघन पर बाइकों के भी हुए चालान

राजधानी लखनऊ में हजरतगंज चौराहे पर शनिवार को परिवहन विभाग की ओर से हेलमेट एवं सीट बेल्ट को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चालकों ने टीम को अर्दब में लेने का प्रयास किया, लेकिन उनकी एक न चली। टीम ने चालान कर कार्रवाई की। वहीं विधायक लिखी गाड़ी से काली फिल्म उतारी गई।

अमन निशातगंज की ओर से चारबाग जा रहे थे। वह बुलेट से थे। उनकी बाइक संख्या Up 32 जेबी 3004 पर आगे नंबर प्लेट की जगह पुलिस लिखा था। अमन ने चेकिंग टीम को अर्दब में लेने का प्रयास किया। लेकिन जांच टीम के आगे उसकी एक नहीं चली, उसका 11000 रुपए का चालान किया गया। शनिवार सुबह शुरू हुए अभियान में अभी तक 50 चालान काटे गए हैं। इसमें सीट बेल्ट और हेलमेट नहीं पहनने वाले दोनों शामिल हैं।

परिवहन विभाग में आरटीओ प्रवर्तन प्रभात कुमार पांडे ने बताया कि टीम ने दो दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया है। यह 20 जुलाई को भी जारी रहेगा। इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे से लेकर कई जगहों पर अभियान चलेगा। टीम में एडिशनल ट्रांसपोर्ट कमिश्नर प्रवर्तन संजय सिंह, पीटीओ एसपी देव, अनीता वर्मा, आभा त्रिपाठी शामिल रहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें