Second inauguration day of Vishwanath Dham: The scene will be like Mahashivratri,

संवाद
– फोटो : संवाद

विस्तार


काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण उत्सव पर मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि का नजारा होगा। हर-हर, बम-बम के जयघोष से गंगा के किनारे से लेकर धाम क्षेत्र गूंज उठेगा। वहीं शहर की सड़कों पर भक्तों की टोली भगवान शिव के आराध्य भगवान राम की भक्ति में सराबोर नजर आएगी। सामाजिक संस्थाओं की ओर से धाम क्षेत्र में दीप भी जलाए जाएंगे।

13 दिसंबर को श्री काशी विश्वनाथ धाम का दूसरा लोकार्पण उत्सव मनाया जाएगा। मंदिर में भी लोकार्पण उत्सव पर रुद्राभिषेक, पूजन के साथ ही सांस्कृतिक आयोजनों की तैयारियां चल रही हैं। मंदिर परिसर को फूलों से सजाया जाएगा और रुद्राभिषेक के बाद भक्तों में प्रसाद का वितरण भी होगा। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। शिव बरात समिति के अध्यक्ष जगदंबा तुलस्यान ने बताया कि 13 दिसंबर को धाम के लोकार्पण की वर्षगांठ पर शिव बरात समिति की ओर से लोक महोत्सव के नाम से शोभायात्रा निकलेगी। शोभायात्रा मैदागिन से चलकर दोपहर 2.30 बजे तक चितरंजन पार्क तक जाएगी। शोभायात्रा में चंद्रयान-3 , नारी शक्ति वंदन बिल और अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की झांकी दिखेगी। पारंपरिक तरीके से ढोल और बाजे गाजे के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में शहर की कई धार्मिक संस्थाएं भी शामिल होंगी। शिव बारात समिति के सचिव दिलीप सिंह ने बताया कि बनारस के प्रमुख संत, महात्मा रथ पर बैठ कर शोभायात्रा में शामिल होंगे। सामाजिक संस्थाओं की ओर से जगह-जगह रास्ते में पुष्पवर्षा की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *