
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को शक्ति उत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से कराया गया। इसमें 1090 चौराहे से राम मनोहर लोहिया पार्क तक दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। इशकी शुरुआत एथलेटिक्स पदमश्री सुधा सिंह ने झंडी दिखाकर की।