शामली के भाज्जू गांव में सोमवार को ऐसा मार्मिक दृश्य देखने को मिला, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। हिसार में सैन्य अभ्यास के दौरान शहीद हुए लांस नायक मनीष का पार्थिव शरीर जब उनके घर पहुंचा तो परिवार की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।
बहनों मीनाक्षी और शिवानी ने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधी। मां मंजू बेटे के पार्थिव शरीर से लिपटकर आखिरी बार उसका चेहरा दिखाने की गुहार लगाती रहीं। पत्नी बुलबुल भी पति को तिरंगे में लिपटा देखकर बिलख पड़ीं।
यह भी पढ़ें: सिसक उठा भाज्जू: लांस नायक मनीष को सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिंम विदाई, इकलौते बेटे की शहादत पर परिवार बेहाल

2 of 6
शामली के शहीद लांस नायक मनीष को अंतिम विदाई
– फोटो : अमर उजाला
भाई की कलाई पर राखी बांधकर रो पड़ीं बहनें
मनीष का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही बहनें अपने आंसू नहीं रोक सकीं। उन्होंने भाई की कलाई पर राखी बांधी और बार-बार यही कहती रहीं कि बस एक बार वापस आ जाओ। बहनों ने भाई की तस्वीर से लिपटकर कहा कि अब रक्षाबंधन किसके साथ मनाएंगी और राखी किसे बांधेंगी। उन्होंने कहा कि परिवार का सहारा उठ गया है और घर का चिराग बुझ गया।

3 of 6
शामली के शहीद लांस नायक मनीष को अंतिम विदाई
– फोटो : अमर उजाला
मां की पुकार- आखिरी बार चेहरा दिखा दो
मां मंजू बेटे के पार्थिव शरीर से लिपट गईं। वह बार-बार कहती रहीं कि आखिरी बार मेरे लाल का चेहरा दिखा दो। परिवार की महिलाओं को संभालना मुश्किल हो रहा था। जब सेना के जवानों ने ताबूत खोला और परिजनों को मनीष का चेहरा दिखाया तो मां, बहनें और पत्नी चीख-चीखकर रोने लगीं। परिवार के अन्य सदस्यों ने किसी तरह उन्हें संभाला।

4 of 6
शामली के शहीद लांस नायक मनीष को अंतिम विदाई
– फोटो : अमर उजाला
पिता बोले- और बेटे होते तो उन्हें भी सेना में भेजता
इस दुखद घड़ी में पिता रामवीर ने भी अपने बेटे को याद करते हुए कहा कि यदि उनके और बेटे होते तो वह उन्हें भी सेना में भेजते। बेटे को खोने का गम परिवार के हर सदस्य के चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था। गांव में भी शोक का माहौल रहा। मनीष की अंतिम विदाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिचित परिवार के दुख में शामिल हुए।

5 of 6
शामली के शहीद लांस नायक मनीष की पत्नी
– फोटो : अमर उजाला
युद्ध अभ्यास के दौरान हुआ था हादसा
लांस नायक मनीष कुमार हिसार कैंट के भोजराज ट्रेनिंग एरिया में युद्ध अभ्यास के दौरान हादसे का शिकार हुए थे। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अभ्यास के दौरान धूल का गुबार उठने के कारण टैंक चालक को मोर्चा खोदकर बैठे दोनों जवान दिखाई नहीं दिए थे। इसी दौरान हादसा हुआ, जिसमें मनीष की जान चली गई थी।
