
बीएसएफ जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ में सुरक्षा में तैनात शहीद हुए जवान अखिलेश कुमार राय का पार्थिव शरीर शनिवार को गाजीपुर पहुंचते ही परिवार सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया। बिलख रहे परिजनों की चीख-पुकार से पूरा इलाका गमगीन हो गया। शहीद की बेसुध पत्नी व बच्चों को देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।
गांव के लोग बलिदानी अखिलेश राय के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन को बेताब नजर आ रहा थे। शहीद के पार्थिव शरीर को लोग पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई देंगे। नक्सलियों द्वारा किए आईईडी ब्लास्ट में बीएसएफ जवान अखिलेश कुमार राय की खबर से भांवरकोल क्षेत्र के शेरपुर खुर्द में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। अधिकांश घरों के चूल्हे तक दूसरे दिन ठंडे पड़े रहे। हर कोई पूरे दिन छत्तीसगढ़ में एक दिन पहले हुए नक्सलियों के हमले में शहीद हुए देश के लाल अखिलेश कुमार राय को लेकर ही चर्चा कर रहा था। साथ ही घटना के बाद बाद वीडियो देख रहा था सभी के चेहरे पर गम, गर्व और गुस्सा का भाव था।
मुख्यमंत्री ने जताया शोक, बोले: शोक की इस घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ
शहीद जवान अखिलेश कुमार राय के बलिदान के बाद हर कोई भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद के आश्रित को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। इसके अलावा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और एक सड़क का नामकरण शहीद जवान के नाम पर करने की भी घोषणा की है।
मुख्यमंत्री शहीद जवान अखिलेश कुमार राय के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ है। दिवंगत जवान के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी।
व्यर्थ नहीं जाएगा बलिदान
नक्सलियों द्वारा किए आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए बीएसएफ जवान शहीद अखिलेश कुमार राय को स्टेट हेंगर, रायपुर में जाकर वहां के छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री ने अरुण साव ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। साथ ही उनके पार्थिव शव को बीएसएफ के जवानों के साथ कंधा दिया। उन्होंने मातृभूमि के लिए दिया उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। इसके बाद शहीद जवान का पार्थिव शरीर उत्तर प्रदेश लाया गया।
