अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish

Updated Mon, 02 Feb 2026 09:42 PM IST

60 हजार करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में नौ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। वहीं, एचआर को गिरफ्तार कर लिया गया है।


Shine City scam: Company's female HR officer arrested in Rs 60,000 crore fraud case

– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क



विस्तार


सस्ते भूखंड देने समेत अन्य तरह के लालच देकर 60 हजार करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में ईओडब्ल्यू ने शाइन सिटी इंफ्रा प्रोजेक्ट प्रालि की महिला एचआर ऑफिसर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी सोमवार को जानकीपुरम इलाके से की गई।

Trending Videos

ईओडब्ल्यू के अधिकारी के मुताबिक मामले की एफआईआर गोमतीनगर थाने में वर्ष 2020 में दर्ज की गई थी। नौ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। विवेचना में सामने आया कि जानकीपुरम निवासी प्रीति सिंह कंपनी में एचएआर के पद पर थीं।

ये भी पढ़ें – फिर पलटा मौसम, सर्द हवाओं ने बढ़ाई गलन; बूंदाबांदी संग कोहरा…इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट



ये भी पढ़ें – 68 हजार कर्मियों की सैलरी रोकी, सीएम योगी हुए भावुक; अखिलेश बोले- भाजपाई कर रहे नकली हस्ताक्षर

घोटाले संबंधी दस्तावेजों में उनके हस्ताक्षर आदि पाए गए। उनकी भूमिका उजागर होने पर उनको आरोपी बनाया गया था। अब उनकी गिरफ्तारी की गई है। मालूम हो कि घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम फरार है। वह दुबई में है। ईडी भी मामले की जांच कर रही है। ईडी करोड़ों की प्रॉपर्टी अटैच कर चुकी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *