
संदीप का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के शाही क्षेत्र में शनिवार रात दिल्ली हाईवे पर दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे में सरकारी टीचर और उनके दोस्त की मौत हो गई। टीचर की नौ दिसंबर को शादी होनी थी। वह दोस्त के साथ रिश्तेदारी में कार्ड बांटने गए थे। लौटते समय किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे की खबर मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया।
मूलरूप से गैनी गांव निवासी संदीप कुमार गुर्जर लालपुर गांव के प्राइमरी स्कूल में टीचर थे। वह कुलछा गांव में अपनी बुआ के यहां रहकर ड्यूटी जाते थे। उनकी नौ दिसंबर को शादी होना तय थी। शनिवार को संदीप कुमार अपने दोस्त प्रीतम गुर्जर के साथ बाइक से रिश्तेदारी में शादी के कार्ड बांटने गए थे। देर रात दोनों दोस्त बाइक से घर लौट रहे थे। शंका पुल के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया।
ये भी पढ़ें- UP: कमरे में बाहर से ताला… अंदर युवती संग था पति; खिड़की से देखकर पत्नी हुई आगबबूला तो दरिंदे ने किया ये काम
