
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Wildlife SOS
विस्तार
ऊन थानाक्षेत्र के गांव खेड़ा भाऊ में नीलगाय को गोली मारने की सूचना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पाते ही पुलिस और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया है कि कुत्तों के हमले के कारण नील गाय की मौत हुई। गोली मारकर हत्या करने की बात गलत है। ग्रामीणों ने नील गाय के शव को दफना दिया।
रविवार शाम को खेड़ा भाऊ के युवक अने खुद को गौरक्षक बताते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की। जिसमें उसने नीलगाय को घायल अवस्था में होना बताते हुए कहा कि उसको गोली मारी गई है वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई।