भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव और उनको जीवनसाथी वंशिका सिंह के शाही रिसेप्शन से नवाबों का शहर क्रिकेट, सियासत और शाही चमक धमक से सराबोर हो उठा।

शहीद पथ स्थित होटल में मंगलवार को आयोजित ‘कुल-वंश’ के इस शाही रिसेप्शन में उस वक्त हर कोई दंग रह गया, जब नवविवाहित जोड़े ने 1960 मॉडल की चमचमाती रोल्स-रॉयस विंटेज कार में सवार होकर एंट्री की। यह कार दिल्ली से खास तौर पर मंगवाई गई थी।




Trending Videos

Wedding reception of cricketer Kuldeep Yadav and vanshika Singh in Lucknow.

कुलदीप यादव-वंशिका सिंह शाही रिसेप्शन
– फोटो : amar ujala


स्टेज पर जब कुलदीप और वंशिका पहुंचे तो उनकी सादगी ने सबका दिल जीत लिया। कुलदीप ब्लैक कलर के बंद गला सूट में बेहद सजीले लग रहे थे, वहीं वंशिका ने क्रीम कलर की साड़ी पहनी थी, जिस पर लाल पत्थरों (स्टॉस) की बारीक कढ़ाई लुक में चार चांद लगा रही थी।


Wedding reception of cricketer Kuldeep Yadav and vanshika Singh in Lucknow.

– फोटो : amar ujala


समारोह का खूबसूरत दृश्य वह रहा जब टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर स्टेज पर पहुंचे और कुलदीप ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।


Wedding reception of cricketer Kuldeep Yadav and vanshika Singh in Lucknow.

कुलदीप यादव-वंशिका सिंह शाही रिसेप्शन
– फोटो : amar ujala


इसके तुरंत बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शिरकत की। कुलदीप ने उनके भी पैर हुए और वंशिका ने हाथ जोड़कर शालीनता से उनका अभिवादन किया। सीएम ने नवदंपती को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


Wedding reception of cricketer Kuldeep Yadav and vanshika Singh in Lucknow.

कुलदीप यादव-वंशिका सिंह शाही रिसेप्शन
– फोटो : amar ujala


मेहमानों की सुविधा के लिए चार चार्टर्ड प्लेन का था इंतजाम

रिसेप्शन में क्रिकेट जगत और राजनीति के कई बड़े दिग्गज शामिल हुए। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, शिखर धवन और रविंद्र जडेजा अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। उन पर फूलों की बारिश कर स्वागत किया गया।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *