यूपी के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह (35 साल) की शादी तय हो गई है। 14 नवंबर को अलीगढ़ में रिंग सेरेमनी होगी। इसके कार्ड भी बांटे जा रहे हैं।

.

सगाई का कार्ड जैसे ही सामने आया, लोगों के बीच ये चर्चा शुरू हो गई कि आखिर मंत्रीजी की दुल्हनिया बनने वाली लड़की कौन है?

दैनिक भास्कर ने पता लगाया, तो लव स्टोरी सामने आई। आपको बताते हैं कि कैसे स्कूल के दिनों का प्यार अब शादी के मंडप तक पहुंचने जा रहा है…

शिक्षा मंत्री संदीप सिंह की होने वाली दुल्हन मेघना चौथरी की ये तस्वीर सामने आई है।

शिक्षा मंत्री संदीप सिंह की होने वाली दुल्हन मेघना चौथरी की ये तस्वीर सामने आई है।

अलीगढ़ के DPS से शुरू हुई प्रेम कहानी

संदीप सिंह की मंगेतर का नाम मेघना चौधरी है। दोनों की पहली मुलाकात अलीगढ़ के दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) में पढ़ाई के दौरान हुई थी। तब संदीप स्कूल में सीनियर थे, मेघना उनकी जूनियर थीं। संदीप ने साल- 2012 में 12वीं पास करके स्कूल छोड़ दिया था। लेकिन, स्कूल के दिनों की यह जान-पहचान वक्त के साथ प्यार में बदल गई।

आगे की पढ़ाई के लिए मेघना लॉ करने विदेश चली गईं। दूरी बढ़ी, लेकिन दोनों का कनेक्शन नहीं टूटा। फोन और मैसेज से दोनों लगातार एक-दूसरे से जुड़े रहे।

मेघना अब भारत लौट आई हैं। जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।

मेघना अब भारत लौट आई हैं। जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।

2024 में बिगड़ी बात, फिर परिवार को मनाया

साल- 2024 में संदीप सिंह के परिवार को इस रिश्ते के बारे में पता चला। इसके बाद संदीप के घरवाले मेघना के परिवार से मिलने गाजियाबाद पहुंचे। सब कुछ ठीक चल रहा था। परिवार की पूरी तैयारी थी कि रिश्ता वहीं पक्का कर दिया जाए। हालांकि, संदीप सिंह के परिवार के ही एक सदस्य के विरोध के कारण बात बनते-बनते बिगड़ गई।

लेकिन, संदीप सिंह ने हार नहीं मानी। वे लगातार अपने परिवार को मनाने में जुटे रहे। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और दोनों के परिवार इस शादी के लिए राजी हो गए।

तस्वीर में मंत्री संदीप सिंह, अपने पिता पूर्व सांसद राजवीर सिंह, मां प्रेमलता वर्मा, बहन पूर्णिमा सिंह, श्वेता सिंह और भाई सौरभ सिंह के साथ दिख रहे हैं।

तस्वीर में मंत्री संदीप सिंह, अपने पिता पूर्व सांसद राजवीर सिंह, मां प्रेमलता वर्मा, बहन पूर्णिमा सिंह, श्वेता सिंह और भाई सौरभ सिंह के साथ दिख रहे हैं।

कौन हैं मेघना चौधरी, क्या करता है परिवार

हमारी टीम जब मेघना के पैतृक गांव इगलास विधानसभा (अलीगढ़) के गोंडा ब्लॉक स्थित तारापुर पहुंची, तो वहां उनके दादा राधेश्याम और दादी सावित्री देवी मिले।

मेघना का परिवार पिछले 15 साल से गाजियाबाद के लाजपत नगर में रह रहा है। उनके पिता अरुण चौधरी ठेकेदारी और जूते का बिजनेस करते हैं। गाजियाबाद में उनकी जूते की दुकान भी है।

मेघना की मां का नाम विजय चौधरी है। उनका एक छोटा भाई भी है, जिसका नाम करन चौधरी है। मेघना के पिता 3 भाइयों में सबसे बड़े हैं। उनके दोनों छोटे भाइयों के नाम राकेश और अजय हैं।

जब दैनिक भास्कर टीम ने मेघना की दादी सावित्री देवी को पोती की फोटो दिखाई, तो चेहरे पर खुशी की चमक आ गई। उन्होंने बताया- यह मेरी पोती है। इसकी शादी मंत्रीजी के साथ तय हुई है।

अब देखिए मेघना के परिवार की तस्वीरें

इस सत्वीर में मेघना अपने माता-पिता के साथ दिख रही हैं।

इस सत्वीर में मेघना अपने माता-पिता के साथ दिख रही हैं।

मेघना अपनी मां विजय चौधरी के साथ।

मेघना अपनी मां विजय चौधरी के साथ।

इस तस्वीर में मेघना के अलावा उनकी मां और भाई करन चौधरी दिख रहे हैं।

इस तस्वीर में मेघना के अलावा उनकी मां और भाई करन चौधरी दिख रहे हैं।

मेघना की दादी बोलीं- हम सब इस शादी में जाएंगे।

मेघना की दादी बोलीं- हम सब इस शादी में जाएंगे।

एक ही मंडप में होगी दोनों भाइयों की सगाई

सामने आए सगाई के कार्ड के मुताबिक, सगाई की खुशी दोगुनी होने वाली है। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के साथ उनके छोटे भाई सौरभ सिंह की भी रिंग सेरेमनी एक साथ होने जा रही है।

  • संदीप सिंह की सगाई मेघना चौधरी (पुत्री विजय व अरुण चौधरी) से हो रही है।
  • सौरभ सिंह की सगाई अंतरा त्यागी (पुत्री अनुराधा व देवेश त्यागी) के साथ होगी।

दोनों भाइयों की सगाई का भव्य कार्यक्रम अलीगढ़ के तालानगरी में संत फिदेलिस स्कूल के पास मैदान में आयोजित किया जाएगा।

शादी की डेट अभी फाइनल नहीं हुई है। लेकिन पता चला है कि शादी दिल्ली में होगी। फिलहाल, परिवार सगाई का कार्ड बांटने और फंक्शन की तैयारियों में जुटा है।

मंत्री संदीप सिंह ने अपने परिवार के साथ CM योगी को 14 नवंबर को होने वाली सगाई का निमंत्रण दिया।

मंत्री संदीप सिंह ने अपने परिवार के साथ CM योगी को 14 नवंबर को होने वाली सगाई का निमंत्रण दिया।

—————————

यह खबर भी पढ़ें-

मुलायम से मायावती तक बिना चुनाव लड़े CM बने, नीतीश ने MLC रहकर 10 बार गद्दी संभाली,

हम मुख्यमंत्री तभी बनते हैं जब चुनाव नहीं लड़ते हैं…ऐसा कहकर अखिलेश यादव ने 2027 यूपी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के संकेत दिए हैं। जबकि, उन्होंने सीएम योगी को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी। आखिर इसके पीछे कोई रणनीति है या टोटका? अखिलेश चुनाव क्यों नहीं लड़ना चाहते? पढ़िए यूपी एक्सप्लेनर



Source link