अखिलेश यादव को जय नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने से रोकने के प्रयास पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने सरकार पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पुलिस के बल पर प्रदेश सरकार दमन चक्र चला रही है। यदि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कार्यकर्ता माल्यार्पण कर देते, तो उससे जयनारायण जी का सम्मान बढ़ ही जाता। भाजपा के लोग क्रांतिकारियों का सम्मान नहीं कराना चाहते हैं। जैसे जयनारायण जी ने सम्पूर्ण क्रांति चलाई थी। अब भाजपा को हटाने के लिए सपा को नई क्रांति चलानी पड़ेगी।