four year girl student accused on mam for molestation in maharajganj

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक निजी स्कूल की शिक्षिक पर चार साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप लगा है। बच्ची की मां ने इसबात की शिकायत नौतनवां के एसडीएम से की है।

पीड़ित मां ने एसडीएम को बताया है कि बेटी ने स्कूल से घर आकर बताया कि मैम (शिक्षिका) ने पहले उसके गाल को छुआ, गंदी हरकतें करने लगीं…। एसडीएम ने मामले की जानकारी संबंधित थाने की पुलिस को दी है। जबकि पुलिस का कहना है कि स्कूल में लगे सीसीटीवी की जांच के बाद ही इस मामले कुछ कह पाना संभव होगा। उधर, इस घटना के बाद स्कूल प्रशासन में खलबली मची हुई है।

इसे भी पढ़ें: लूटेरी दुल्हन का खेल: घर में ससुर के मरने का छाया था मातम, बहू नकदी व जेवर लेकर प्रेमी संग हुई फरार

जानकारी के अनुसार, नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया है कि उसकी चार साल की बेटी कस्बे के एक निजी स्कूल में एलकेजी में पढ़ती है। दाई बच्ची को स्कूल छोड़ने व लाने जाती हैं। बुधवार को दाई किसी कारण वश बच्ची को लेने नहीं जा पाई। स्कूल में छुट्टी होने के बाद उसके मोबाइल पर फोन आया। काम में व्यस्त होने के कारण वह फोन नहीं उठा पाईं। जब कॉल बैक किया, तब बताया गया कि आपकी बच्ची को कोई ले गया है। कुछ समय बाद जब बच्ची घर नहीं आई तो अपनी सास को स्कूल भेजा।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *