One animal smuggler arrested after encounter in Shravasti.

मुठभेड़ में गिरफ्तार तस्कर को ले जाते पुलिसकर्मी।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


श्रावस्ती जिले की मल्हीपुर पुलिस ने सोमवार रात मुठभेड़ के बाद पशु चोरी कर तस्करी करने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। मार्च में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान वह फरार हो गया था। जिस पर एसपी प्राची सिंह ने 25000 रुपए का इनाम घोषित किया था।

इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम दीननाम गढ़ निवासी दादे पुत्र राम्मपत उर्फ रामपति पशु तस्कर था। जिस पर एसपी ने 25 हजार रुपए का पुरस्कार घोषित किया था। उस पर गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। विगत मार्च में मल्हीपुर थाना क्षेत्र के इंदवा टिकुईया के पास पुलिस मुठभेड़ के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर दादे फरार हो गया था। जबकि इसका साथी गिरफ्तार हुआ था। तब से पुलिस को इसकी तलाश थी। जिसे सोमवार रात मल्हीपुर भिनगा मार्ग स्थित मधवापुर पुल से पहले ऐंठा जाने वाले मार्ग पर घेर लिया।

ये भी पढ़ें – राम मंदिर के गर्भगृह का कार्य अंतिम दौर में, ट्रस्ट ने जारी की निर्माण की नई तस्वीरें

ये भी पढ़ें – अयोध्या: राम वनगमन पथ के 290 स्थानों पर लगेंगे श्रीराम स्तंभ, क्यूआर कोड स्कैन करते ही दिख जाएगी पूरी गाथा

जहां से पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दादे के बाएं पैर में गोली भी लगी है जिसके कब्जे से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल, एक 315 बोर देसी तमंचा, एक फायर शुदा कारतूस व एक जिंदा कारतूस मौके पर बरामद किया है। घायल बदमाश को अस्पताल ले जाया गया है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *