Police encounter with animal smugglers in Shravasti.

मुठभेड़ स्थल का एक दृश्य।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


श्रावस्ती जिले में रात करीब 11:30 बजे थाना कोतवाली भिनगा पुलिस व सिरसिया एवं क्राइम ब्रांच पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर शाहपुर शिवदिन थाना सिरसिया के जंगल में छह शातिर गोवंश तस्करो को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान पांच शातिर गोवंश तस्करों के पैर में गोली लगी है।

इस मुठभेड़ के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भिनगा तथा थानाध्यक्ष सिरसिया के बीपी (बुलेट प्रूफ) जैकेट में गो तस्करों द्वारा तमंचे से की गई फायर से गोली लगी जिसमें दोनों लोग बाल-बाल बच गए। इस दौरान सलीम पुत्र नुरुल सलाम ग्राम भरथा रोशनगढ़ थाना मल्हीपुर श्रावस्ती, आंधी उर्फ नसरुद्दीन पुत्र कादिर अली निवासी बढ़ई पुरवा थाना मल्हीपुर श्रावस्ती, सहीम  पुत्र अब्दुल अमीन निवासी जानकी नगर थाना कोतवाली भिनगा श्रावस्ती, छोटन उर्फ इकबाल पुत्र नन्हे खान निवासी नबीनगर थाना कोतवाली भिनगा श्रावस्ती, शहजाद उर्फ सैय्यद बग्गा पुत्र मोहर्रम अली निवासी बढ़ईपुरवा थाना मल्हीपुर , सुफियान पुत्र इस्लाम निवासी नबीनगर थाना कोतवाली भिनगा को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें – जाति जनगणना पर गर्मायी राजनीति: बीजेपी के सहयोगी दलों ने भी उठा दी मांग, भाजपा ने ओढ़ी ‘राजनीतिक चुप्पी’

ये भी पढ़ें – मप्र में सीटों का बंटवारा: सपा के लिए दस सीटें छोड़ सकती है कांग्रेस, 2003 में जीते थे सपा के 7 विधायक

इनके कब्जे से 05 नाजायज तमंचा जिसमें 03 अदद 12 बोर, 02 अदद नाजायज तमंचा 315  बोर व 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 03 अदद खोखा कारतूस 12 बोर तथा 02 जिंदा कारतूस 315 बोर व 03 जिंदा कारतूस 12 बोर , 05 अदद चाकू, 01 अदद बोगदा (लकड़ी का), 04 राशि गोवंश, तराजू बाट, 4 अदद बोरी आदि गोवध करने में प्रयुक्त उपकरण मौके से बरामद हुए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *