
संचालक कराता था गलत काम: भड़के ग्रामीणों ने निजी गेस्ट हाउस घेरा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज में बुधवार की दोपहर एक प्राइवेट गेस्ट हाउस में 12 लड़के-लड़कियां पकड़ी गईं। ग्रामीणों ने संचालक पर अनैतिक कार्य करवाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने कहा कि संचालक यहां आए दिन अनैतिक कार्य करवाता है। इससे गांव का माहौल खराब हो रहै है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बरेली रोड के गोरहा के समीप बने एक प्राइवेट गेस्ट हाउस में लड़के-लड़कियां अनैतिक कार्य के लिए पहुंचे। ग्रामीणों को इसकी भनक लगी तो गेस्ट हाउस पर एकत्रित हो गए और हंगामा करने लगे। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गेस्ट हाउस में जांच की। इस दौरान छह लड़के और छह लड़कियां गेस्ट हाउस से मिलीं।
यह भी पढ़ेंः- UP News: बेटे की हत्या कर थाने पहुंचा पिता, बोला- ‘मैंने उसे मार दिया है, मुझे गिरफ्तार कर लो’
पुलिस सभी को थाने ले आई है। इनसे पूछताछ की जा रही है। मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। यह गेस्ट हाउस एक रिटायर्ड अधिकारी का बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है इस गेस्ट हाउस में आए दिन लड़के-लड़कियां अनैतिक कार्य के लिए पहुंचते हैं।
यह भी पढ़ेंः- UP News: सात घंटे की रिमांड पर दवा माफिया ने उगले राज, खंडहर से बरामद करवाईं लाखों की नकली दवाएं
बताया कि यह सिलसिला काफी समय से चल रहा है। इसका प्रभाव गांव के बच्चों पर पड़ रहा है। इसके चलते ग्रामीण विरोध पर उतरे। पुलिस ने पकड़े गए लड़के-लड़कियों के नाम नहीं खोले हैं। सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया की पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है।