संभल में 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में मुख्य साजिशकर्ता दीपा सराय निवासी शारिक साटा की संपत्ति कुर्क की जा रही है। भारी संख्या में पुलिसबल तैनात है। कुर्की का आदेश कोर्ट से होने के बाद कार्रवाई की गई है।
हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक के घर पर कोर्ट के आदेश पर उसकी प्रॉपर्टी अटैच करने के लिए भारी पुलिस फोर्स और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे हैं।
तहसीलदार धीरेंद्र कुमार ने कहा कि कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, शारिक की प्रॉपर्टी अटैच की गई है। रेवेन्यू डिपार्टमेंट और पुलिस की टीमें तैनात की गई हैं, यह प्रॉपर्टी शहर के सबसे महंगे इलाकों में से एक में है। इस बिल्डिंग में चार मंजिलें हैं, लेकिन सिर्फ फरार आरोपी की मिल्कियत वाली मंजिल को ही अटैच किया गया है।
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शारिक के घर को अटैच कर लिया है। बवाल में मुख्य साजिशकर्ता आरोपी शारिक साटा के खिलाफ धारा 209 बीएनएस के तहत तीन रिपोर्ट दर्ज की गई थीं। यह कार्रवाई न्यायालय में हाजिर नहीं होने के चलते की जाती है। इसी क्रम में अब कोर्ट द्वारा कुर्की का आदेश किया गया है।
#WATCH | Sambhal, Uttar Pradesh: Tehsildar Dhirendra Kumar says, “As per the instructions of the Court, Sharik Satha’s property will be attached… Teams of the revenue department and the police have been deployed… This property is located in one of the most expensive areas of… https://t.co/AAssMgsmRn pic.twitter.com/gr11g7fvEU
— ANI (@ANI) January 21, 2026
