संभल में बिजली निगम की टीम ने सोमवार को संभल की मुस्तफा मस्जिद समेत जिलेभर में 101 और शहर में 52 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी है। छापे में सपा सांसद जियाउर्रहमान के मोहल्ले दीपासराय में भी बिजली चोरी के कई मामले सामने आए हैं। सरायतरीन स्थित मस्जिद में चोरी से बिजली के कितने लोड का इस्तेमाल हो रहा था, निगम इसकी गणना कर रहा है। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता (एसई) हिमांशु वार्ष्णेय ने बताया कि संभल और चंदौसी डिवीजन में जगह-जगह छापे मारे गए। 




Trending Videos

Sambhal Electricity theft : Action taken 101 locations, including mosque; special devices were installed

पुलिस ने बरामद किया सामान
– फोटो : संवाद


सुबह छह बजे से पुलिस, पीएसी और आरआरएफ की टीम के साथ पांच सौ से ज्यादा स्थानों पर चेकिंग की गई। संभल शहर में सांसद बर्क के क्षेत्र दीपासराय समेत खग्गू सराय, तिमरदास सराय और सरायतरीन पड़ताल के दायरे में रहे। शहर में मस्जिद समेत 52 स्थानों पर बिजली चोरी से परदा उठाने के साथ टीम ने मोहल्ला रायसत्ती, ठंडी कोठी इलाके में कटिया डालकर बिजली चोरी करने वाले भी पकड़े।


Sambhal Electricity theft : Action taken 101 locations, including mosque; special devices were installed

माैके पर जांच करते एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई
– फोटो : संवाद


एक स्थान पर चोरी की बिजली से चार ई-रिक्शा चार्ज होते मिले।एसई ने बताया कि पूरे जनपद में चार घंटे से अधिक की जांच में संभल शहर समेत चंदौसी, बबराला व अन्य कस्बों में 101 स्थानों पर बिजली चोरी के मामले उजागर हुए हैं। सभी के लोड का आकलन किया जा रहा है। जुर्माना तय करके सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।


Sambhal Electricity theft : Action taken 101 locations, including mosque; special devices were installed

संभल में पकड़ी गई बिजली चोरी
– फोटो : संवाद


चंदौसी डिवीजन में 29 और बबराला में 20 स्थानों पर चोरी

चंदौसी शहर के मोहल्ला कुरैशियान और गांव मझोला में 29 मामले बिजली चोरी के पकड़े गए हैं। वहीं, बबराला डिवीजन के जुनावई, रजपुरा और गवां में चेकिंग के दौरान 20 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी है। एसई ने बताया कि सभी के खिलाफ जुर्माने का आकलन और एफआईआर की तैयारी की जा रही है।


Sambhal Electricity theft : Action taken 101 locations, including mosque; special devices were installed

संभल में बिजली चोरी को लेकर प्रशासन ने चलाया अभियान
– फोटो : संवाद


उजाला होने से पहले ही मारे छापे 

बिजली निगम की टीमों ने सुबह छह बजे जब अभियान शुरू किया  तो उस समय अंधेरा ही था। कड़ी सर्दी के कारण अधिकांश जगह लोग उठे भी नहीं थे। कुछ जगह टीमों की दस्तक पर लोग जागे और दरवाजे खुले। दिन निकल आने पर लोग जुटने लगे और टीम जहां जाती, वहीं भीड़ लग जाती थी।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *