Five laborers got seriously burnt after boiler lid opened in Fatehpur

फैक्टरी में खुला बॉयलर का ढक्कन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मलवां थाना क्षेत्र के सौंरा औद्योगिक क्षेत्र में बॉयलर का ढक्कन खुलने से पांच मजदूर गंभीर रूप से झुलस गये। कंपनी के प्रबंध तंत्र ने बिना पुलिस को सूचना दिए मजदूरों को उपचार के लिए कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। 

जानकारी के अनुसार श्रीराम इंडस्ट्रीज c1c2 औद्योगिक क्षेत्र मालवा में टायर गला कर डामर बनाने का कार्य किया जाता है। वहीं, फिरोजाबाद के रहने वाले मजदूर संतराम (40), बलराम (45), पोकपाल (35) कप्तान (25) और प्रेम सिंह (50) काम करते हैं। शुक्रवार की शाम लगभग पांच बजे बॉयलर में काम करते हुए बॉयलर का ढक्कन खुल जाने से अंदर चल रहे गर्म तेल की गैस मजदूरों के ऊपर आ गई। जिससे मजदूर गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गए। 

फैक्टरी के मालिक विकास पांडेय और राहुल मंगला ने मजदूरों को आनन-फानन अपने निजी साधन से इलाज के लिए कानपुर में भर्ती कराया है। पूरी फैक्टरी के अंदर एक भी आग बुझाने वाला सिलेंडर नहीं लगा है और न ही फायर एंड सेफ्टी के लिए कोई पाइपलाइन की व्यवस्था है। मजदूरों के लिए कोई सेफ्टी ग्लव्स, हेलमेट, जूते या अन्य उपकरण नहीं हैं, जिससे काम करने के दौरान हुई घटना को बचाया जा सके। मौके पर फायर विभाग टीम घटना के लगभग दो घंटे बाद पंहुची। चौकी प्रभारी को घटना के डेढ़ घंटे बाद हुई जानकारी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें