कानपुर मे किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस चौथे दिन शुक्रवार को पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज करा सकी। उसे कड़ी सुरक्षा में कोर्ट ले जाया गया और वहां से परिजनों के हवाले कर दिया। बयान में उसने पूरी घटना और आरोपियों के बारे में बताया। कोर्ट से पीड़िता को बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों के सामने भी ले जाया गया था। उसके घर पर दो पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। सीपी रघुबीर लाल ने पुलिसकर्मियों को सुरक्षा देने के निर्देश दिए हैं।

Trending Videos


संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस सुरक्षा में 14 वर्षीय किशोरी को कोर्ट ले जाया गया। दोपहर बाद उसके कलमबंद बयान हुए। जांच अधिकारी को बयान का अवलोकन करा दिया गया है। उसमें पीड़िता ने पूरी घटना और दोनों आरोपियों के संबंध में जानकारी दी है। किशोरी के भाई का कहना है कि बहन को पहले कल्याणपुर स्थित बाल कल्याण समिति ले जाया गया। वहां के बाद घर पर छोड़ा गया। घर पर दो पुलिसकर्मी तैनात हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें