UP BJP leader Aparna Yadav speaks on comment over Sanatan Dharma.

भाजपा नेता अपर्णा यादव।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


भाजपा नेता अपर्णा यादव ने सनातन धर्म पर तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन द्वारा की गई टिप्पणी पर नाराजगी जताई है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि नेताओं को अपनी राजनीति चमकाने के लिए इस तरह की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म अजर है। अमर है। यह धर्म सर्वे भवंतु सुखिना, सर्वे संतु निरामया… अर्थात सभी का कल्याण करने वाली सोच का प्रचार करता है। हमारे देश में बाहरी आक्रांता आए उन्होंने भी इस धर्म को स्वीकृति दी क्योंकि सनातन धर्म जीवन जीने की एक पद्घति है।

उन्होंने कहा कि सनातन पर टिप्पणी करने वाले लोग अपने ही पूर्वजों का अपमान कर रहे हैं। उन्हें ऐसे बयान नहीं देने चाहिए। अगर किसी और देश में ऐसा होता तो उन पर राजद्रोह का मामला दर्ज हो गया होता। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *