रजवाहा टूटने से किसानों की कई बीघा भूमि जलमग्न
चरथावल। रजवाहा टूटने से किसानों की कई बीघा फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने सिंचाई विभाग सहित ठेकेदार पर आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की।
चरथावल क्षेत्र में बह रहे रजवाहा टूटने से कई बीघा फसल जलमग्न हो गई। जिससे किसानों का काफी नुकसान हो गया। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सिंचाई विभाग व ठेकेदार की लापरवाही के कारण यह नुकसान हुआ है। तैयार फसल पानी से बेकार हो गई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इस और गंभीरता से ध्यान देते हुए मामले की जांचोपरांत आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

 

रैन बसेरा का निरीक्षण किया
खतौली।नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बनाए गए रैन बसेरा का निरीक्षण सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश कुमार द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रैन बसेरा में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया।
सीएचसी प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सीएचसी परिसर में बनाए गए रैन बसेरा में ठंड से बचाव के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। यहां ठहरने वाले राहगीरों के लिए रजाई, गद्दे और कंबल की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि सर्दी के मौसम में किसी को असुविधा न हो।
उन्होंने बताया कि रैन बसेरा का उद्देश्य ठंड के दौरान जरूरतमंद और राहगीरों को सुरक्षित व आरामदायक स्थान उपलब्ध कराना है। रैन बसेरा में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है और समय-समय पर व्यवस्थाओं की जांच की जा रही है। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि रैन बसेरा में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और सभी सुविधाएं नियमित रूप से उपलब्ध रहें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई इस पहल से ठंड के मौसम में जरूरतमंद लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

 

नील गाय का बछड़ा कुत्तों के हमले से घायल
छपार। थाना क्षेत्र के गांव दतियाना में नील गाय के बछड़े को कुत्तो ने नोच दिया है। ग्रामीणों ने बड़ी मसक्कत के बाद कुत्तो से नील गाय के बछड़े को छुड़वाया है। ग्रामीणों ने बताया कि दर्जनो कुत्तो ने एक नील गाय के बछड़े को घेर लिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने कुत्तो से नीलगाय के बछड़े को छुड़वाया है। बाद में ग्रामीणों ने डायल-112 पर सूचना देकर मौके पर बुलवा लिया। जिसके बाद पुलिस टीम ने घायल नील गाय के बछड़े का प्राइवेट डॉक्टरो की टीम को बुलवाकर मौके पर ही उपचार कराया है। उधर ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वन विभाग को सूचना देने के बाद भी वन विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नही पहुँचा है।

 

डीएम ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कचहरी परिसर में निर्माधीन कलैक्ट्रेट कार्यालय के लिए भूमि का निरीक्षण कर निर्देशित किया।
दोपहर के वक्त कलैक्टै्रट परिसर में भ्रमण के लिए निकले जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कलैक्ट्रेट में कार्यालय के लिए भूमि का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद इन्जिनियर एवं सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विदित हो कि विगत वर्ष कलैक्टै्रट कार्यालय कार्यालय काफी पुराना होने के कारण जर्जर अवस्था मे पहुंच गया था। जिसके चलते उक्त पुराने भवन के स्थान पर नया कलैक्टै्रट कार्यालय बनाया जाना है। इसी संदर्भ मे जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने निर्माणीन कार्यालय के सम्बन्ध में स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम उमेश मिश्रा के साथ जिला बार संघ के महासचिव चन्द्रवीर सिंह निर्वाल, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, सम्बन्धित अधिकारी एवं इन्जिनियर मौजूद रहे।

 

जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला कांग्रेस कमेटी के कोर्ट रोड स्थित कैंप कार्यालय पर कांग्रेस सेवादल की बैठक हुई ,जिसमें उत्तर प्रदेश पश्चिमी जोन के सेवादल अध्यक्ष अनिल देव त्यागी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी के नेता राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के हाथ मजबूत करने की अपील की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल मित्तल ने कहा कि जब तक जनपद कांग्रेस नेतृत्व गांव-गांव, गली-गली ,मोहल्ले मोहल्ले जाकर पार्टी के पुराने वफादार कार्यकर्ताओं से संपर्क नहीं करेगा तब तक कांग्रेस पार्टी की जड़े मजबूत नहीं होगी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सतपाल कटारिया ने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी लगन के साथ कार्य करने का अपना संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल मुजफ्फरनगर के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नौशाद अल्वी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश सेवादल के महासचिव अनिल प्रेमी ,पश्चिमी उत्तर प्रदेश सेवादल के सचिव पवन थापा, जफर महमूद ,यासीन, नासिर अली, पूर्व जिला अध्यक्ष हरेंद्र त्यागी, सुरैया, राबिया ,नौशाद आलम ,सोशल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सद्दाम सिद्दीकी ,रिजवान सिद्दीकी आदि सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित रहे।

 

सटोरिये को दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)थाना कोतवाली नगर टीम के द्वारा शातिर सटोरी को सट्टे की खाईबाडी करते हुए मय पर्चा सट्टा, एक अदद रजि0 पैड बाजारू, पेन व नगद 1570 रूपये सहित गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर / क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन व अवैध जुआ/सट्टे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व थाना हाजा की पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर खास की सूचना कामिल पुत्र सईद नि0 न्याजुपुरा थाना कोतवाली नगर मु0नगर का बन्द मकान में सट्टे की खाई बाडी करते हुए मय पर्चा सट्टा, एक अदद रजि0 पैड बाजारू, पेन व नगद 1570 रूपये सहित 1. जाहिद पुत्र रहीश नि0 लद्दावाला को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है । गिरफ्तार करने वाली टीम का में उ0नि0 विक्रान्त कुमार, पवन प्रताप सिंह, का. अजय कुमार, रवि कुमार शामिल रहे।

 

दो बाइकों की हुई टक्कर
चरथावल। थाना क्षेत्र के लकड़सन्धा गांव में रेलवे पुल के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायल बाइक सवारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
घायलों में से एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है। वहीं, दूसरा बाइक सवार मुजफ्फरनगर के आनंद अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। बुढ़ाना मोड़ चौकी इंचार्ज मिलन ने बताया कि दुर्घटना में घायल एक बाइक सवार दधेड़ू खुर्द निवासी राशन डीलर नोमान है। दूसरे गंभीर घायल बाइक सवार की पहचान अभी नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों बाइक सवार तेज गति से आ रहे थे, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।

 

एसएसपी ने ली बैठक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)अनुशासन एवं कार्यप्रणाली सुदृढ़ करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में लिया गया अर्दली रूम। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में अर्दली रूम का आयोजन किया गया। अर्दली रूम के दौरान पुलिस लाईन स्थित विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय अभिलेखों के रख-रखाव, अद्यतन स्थिति एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित शाखा प्रभारी एवं कर्मचारियों को अभिलेखों को सुव्यवस्थित, अद्यतन एवं नियमों के अनुरूप रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्ध निस्तारण एवं विभागीय नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने, कार्यालयी कार्यों में लापरवाही न बरतने तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, सहायक पुलिस अधीक्षक लाईन सिद्धार्थ के0 मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

 

वारंटी को तमंचा सहित दबोचाMuzaffarnagar News
बुढाना। रतनपुरी पुलिस ने एक वारंटी आरोपी मोहम्मद अली पुत्र मूद अली उर्फ महमूद अली को गिरफ्तार किया है। आरोपी रतनपुरी थाना क्षेत्र के रियावली गांव का निवासी है। उस पर विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं और वह गुंडा एक्ट का भी आरोपी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना के मार्गदर्शन में रतनपुरी पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोहम्मद अली कहीं बाहर जाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही रतनपुरी पुलिस हरकत में आई और आरोपी को ग्राम नंगला से रियावली की ओर जाने वाले रास्ते पर गय्यूर की ट्यूबवेल से करीब 50 कदम आगे तिराहे से दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, मोहम्मद अली पर पहले से ही अलग-अलग थानों में कुल 13 मुकदमे दर्ज हैं। वह गुंडा एक्ट का भी आरोपी है। रतनपुरी पुलिस ने उसे संबंधित मु0अ0सं0- 01/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

शांतिभंग में दो का चालानMuzaffarnagar News
जानसठ। अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सिखेड़ा पुलिस ने मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने गांव में लड़ाई-झगड़ा कर शांति भंग करने के आरोप में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में सिखेड़ा पुलिस क्षेत्र में सक्रियता से गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को ग्राम बेहड़ा आस्सा में विवाद की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि दो युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे, जिससे गांव में शांति व्यवस्था भंग होने का खतरा पैदा हो गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों सुमित और आर्यन को हिरासत में ले लिया। ये दोनों बोबी के पुत्र और ग्राम बेहड़ा आस्सा के निवासी हैं। प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि मिशन शक्ति फेज 5.0 का उद्देश्य केवल अपराधियों पर नकेल कसना नहीं है, बल्कि महिलाओं और आम जनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गांव में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी या अशांति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विवेक मुदग, महिला कांस्टेबल राखी और पीआरडी जवान अमित कुमार शामिल रहे। इंस्पेक्टर योगेन्द्र शर्मा ने यह भी बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।

 

अवैध गांजे सहित दबोचाMuzaffarnagar News
बुढ़ाना। थाना बुढाना पुलिस द्वारा 01 शातिर वांछित अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से 20 किलो 800 ग्राम गांजा (अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रूपये) तथा तस्करी में प्रयुक्त 01 कैन्टर बरामद किया। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्रपाल सिंह तथा थाना प्रभारी बुढाना गसुभाष अत्री के कुशल नेतृत्व में थाना बुढाना पुलिस द्वारा की गया कार्यवाही। जनपद में अवैध मादक पदार्थों का क्रय विक्रय करने वाले अभियुक्तगण के विरुद्ध चलाये जा रहे “ऑपरेशन सवेरा अभियान” के अंतर्गत 15 दिसम्बर को थाना बुढाना पुलिस द्वारा 02 शातिर अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया था जिनके कब्जे से 41 किलो गांजा बरामद किया गया था। जिसके संबंध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा मामला पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोगों में अन्य अभियुक्तगण वांछित थे जिसमें से 02 अभियुक्तगण द्वारा माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया तथा थाना बुढाना पुलिस द्वारा अन्य अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे थे। वहीं थाना बुढाना पुलिस खतौली-बुढाना मार्ग पर चैकिंग कर रही थी इसी दौरान पुलिस टीम द्वारा एक कैन्टर को चैकिंग हेतु रोका गया तथा तलाशी में कैन्टर से 20.800 किलोग्राम गांजा (अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रूपये) बरामद किया गया तथा कैन्टर चालक रविन्द्र उर्फ नौमान पुत्र रामपाल कश्यप निवासी ग्राम बडौदा थाना बुढानाको गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध मादक पदार्थ (गांजा) की तस्करी की कार्य करता है। हम लोग पानीपत से कम्बल आदि भरकर उडीसा बेचने जाते हैं तथा वहीं से सस्तों दामों में गांजा खरीदकर उसे कुछ कपडों में छुपाकर ले आते हैं तथा यहां आकर उंचे दामों पर फुटकर में बेचकर अवैध लाभ अर्जित करते हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 सुभाष अत्री, उ0नि0 मोहित तेवतिया, गुलाब तिवारी, मयंक सिंह, है. का. महेन्द्र सिंह, अमित कुमार, का0 पुष्पेन्द्र कुमार, पवन कुमार थाना बुढाना शामिल रहे।

 

शुरू हुआ जर्जर पुलिया का निर्माण
बुढ़ाना। हुसैनाबाद भनबाडा में वर्षों से जर्जर पड़ी पुलिया का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस पुलिया के बनने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा। स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह पुलिया लंबे समय से खराब हालत में थी, जिससे अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती थीं। पुलिया के निर्माण से अब ऐसी घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।
हुसैनाबाद भनबाडा, रियावली, नंगला, नसीरपुर बस्सी, मंडावली खादर सहित दर्जनों गांवों के लोगों को इस पुलिया से लाभ मिलेगा। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य शुरू होने पर संबंधित विभाग का आभार व्यक्त किया है। आभार व्यक्त करने वालों में कारी अहसान, साजिद, मोबिन नईम, मुहम्मद इमरान, गुफरान राणा और इरफान जैसे ग्रामीण शामिल हैं।

 

हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर की नारायणी शाखा द्वारा संकीर्तन भवन मंदिर नई मंडी मुजफ्फरनगर में नव वर्ष के शुभारंभ पर दरिद्र नारायण सेवा एवं हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया गया। नारायणी शाखा की सदस्यों ने पहले दरिद्र नारायण सेवा का आयोजन किया तत्पश्चात मंदिर परिसर में बैठकर ही हनुमान चालीसा के पाठ किया स शाखा सदस्यों ने बताया कि वे प्रतिवर्ष 1 जनवरी को भी दरिद्र नारायण सेवा का आयोजन करते हैं, तथा नव वर्ष की शुरुआत प्रभु के नाम के साथ होनी चाहिए। इस कार्य में शाखा सदस्यों के साथ-साथ बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया स नारायणी शाखा द्वारा इस प्रकार से नव वर्ष की शुरुआत करने के लिए वहां पर उपस्थित अन्य लोगों ने भी उनके कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर शाखा सदस्यों में संस्थापक अध्यक्ष कनिका अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष रेखा गोयल, सचिव श्रीमती पूजा मित्तल, महिला सहभागिता वर्षा गुप्ता, सदस्य शिप्रापुरी, गीता गोयल एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

अलंकरण समारोह का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
खतौली। महाराजा शूर सैनी जयंती के अवसर पर सैनी समाज द्वारा रामलीला टिल्ला मैदान में छात्र-छात्रा अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह का शुभारंभ महाराजा शूर सैनी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के मंत्री जसवंत सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज की प्रगति की सबसे मजबूत आधारशिला है। उन्होंने जोर दिया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करके ही सामाजिक और आर्थिक बदलाव संभव हैं।
उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री श्यामबीर सिंह सैनी ने बेटियों की शिक्षा को समाज के उज्ज्वल भविष्य से जोड़ा। उन्होंने कहा कि शिक्षित बेटियां परिवार और समाज दोनों को नई दिशा देती हैं। पूर्व विधायक विक्रम सैनी ने बदलते समय के साथ नई तकनीक अपनाने पर जोर दिया और कहा कि विकास के साथ अपनी संस्कृति व परंपराओं को भी सहेजना आवश्यक है।
आरक्षण आंदोलन से जुड़े राकेश सैनी ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी ने समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त कर सर्व समाज को साथ लेकर चलने की बात कही। वक्ताओं ने युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी चरण सिंह सैनी ने की, जबकि संचालन डॉ. शीशपाल सैनी द्वारा किया गया। समारोह में भाजपा नेता रामकुमार सैनी, राजू सैनी, रामनिवास सैनी, मनोज सैनी, प्रो. सुषमा सैनी, शालू सैनी, रितु सैनी, डॉ. विकास सैनी और शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की उपाध्यक्ष आभा सैनी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस समारोह का आयोजन उत्तर प्रदेश सैनी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष एडवोकेट के नेतृत्व में किया गया। इसमें महामंत्री सतेंद्र सैनी समेत संगठन के कई पदाधिकारी भी शामिल रहे।

 

6 पदक जीते
जानसठ। मीरापुर के सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल के छात्रों ने हिंदी ओलंपियाड 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल छह पदक जीते हैं। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन, शामली द्वारा सितंबर 2025 में आयोजित की गई थी, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के छात्रों ने भाग लिया था। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और पंजाब जैसे विभिन्न राज्यों के छात्रों ने भाग लिया था। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल से कुल 37 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जिन्हें तीन समूहों में विभाजित किया गया था। इनमें समूह-1 में कक्षा 1 और 2 के छात्र, समूह-2 में कक्षा 3 से 6 के छात्र और समूह-3 में कक्षा 7 से 12 के छात्र शामिल थे। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण और एक कांस्य पदक हासिल किया। कक्षा 1 के शतमान (समूह-1) ने कांस्य पदक जीता। स्वर्ण पदक जीतने वाले छात्रों में सुकैना बटूल (कक्षा 3, समूह-2), आराध्या सिंह (कक्षा 4, समूह-2), आराध्या चौधरी (कक्षा 6, समूह-2), अदिला बटूल (कक्षा 7, समूह-3) और वाणी पंवार (कक्षा 12, समूह-3) शामिल हैं। इस उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों में खुशी का माहौल है। सेंट ज़ेवियर्स स्कूल के प्रधानाचार्य ने छात्रों की कड़ी मेहनत की सराहना की। उन्होंने हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन के आयोजनों को भी सराहा, यह कहते हुए कि ऐसी राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं छात्रों में भाषा के प्रति प्रेम और सांस्कृतिक गर्व को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने और अधिक पदक जीतकर विद्यालय तथा देश का मान बढ़ाने की उम्मीद जताई है।

 

शीतलहर से बढी ठण्ड
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)दिन प्रतिदिन बढती ठण्ड ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। हाईवे पर घने कोहरे तथा हाड कंपकपाने वाली सर्दी के कारण बाजारो मे सन्नाटा सा पसरा पडा है।
दिसम्बर माह के आखिरी सप्ताह से ही सर्दी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। हाईवे पर घने कोहरे की दस्तक एवं ठण्ड के कारण एक और जहां बाजारों से रौनक गायब है। वहीं दूसरी और सर्दी का असर लोगो के कामकाज पर भी पड रहा है। दुकानदारों का कहना है कि सर्दी के कारण बाजार मे बहुत कम ग्राहक निकल रहे हैं। कई बार तो दोपहर तक ग्राहक के दर्शन नही हो पाते। जैसे-जैसे सर्दी कम होगी। वैसे ही बाजार मे काम निकलना शुरू हो जाएगा। सर्दियों मे कई दिनों तक सूरज ना निकलने से सर्दी का पूरा असर नजर आ रहा है। ठण्ड के दृष्टिगत जिला प्रशासन एवं पालिका प्रशासन द्वारा जनहित में रैन बसेरे, अलाव, कम्बल वितरण आदि की व्यवस्था की गई है। ताकि कोई भी निराश्रित खुले मे ना सोये तथा सर्दी से बचाव हो सके।

 

तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम ‘‘क्लर्स-2025-26’’ के तीसरे दिन नववर्ष 2026 का शानदार आगाज रंगारंग कार्यक्रमो के साथ हुआ।
श्रीराम कॉलेज के खेल मैदान में चल रहे वार्षिक रंगारंग कार्यक्रमों में नये वर्ष का स्वागत सकारात्मक सोच और युवा जोश के साथ कई गुना धूम-धाम से किया गया। नये वर्ष में सारा माहौल एक नई उम्मीद से सराबोर था। कार्यक्रम में तीन दिन से प्रस्तुति दे रहे प्रतिभागियों को उनकी वरीयता के आधार पर पुरस्कृत किया गया। नये साल के स्वागत में विद्यार्थियों ने जोश के साथ जोरदार प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री, संजीव बालियान, मुजफ्फरनगर, डीजीएम, पंजाब नेशनल बैंक सर्किल ऑफिस, मुजफ्फरनगर, राजेन्द्र पॉल, कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय प्रवक्ता भारतीय किसान यूनियन, मुजफ्फरनगर राकेश टिकैट तथा विशिष्ट अतिथियो में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर, संजय कुमार वर्मा, प्रसिद्ध समाजसेवी डा नीलम वर्मा, योगी अमृत राज आरोग्यधाम, एजीएम पंजाब नेशनल बैंक सर्किल आफिस सुमित अग्रवाल, एजीएम पंजाब नेशनल बैंक एमसीसी-सर्किल आफिस आरएल दास, मुख्य प्रबंधक अधिकारी, पंजाब नेशनल बैंक, नई मंडी एस के आर्या, शाखा प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक इंडस्ट्रियल एरिया, मुजफ्फरनगर उज्जवल दहिया, मुख्य प्रबंधक अधिकारी पंजाब नेशनल बैंक, मुजफ्फरनगर प्रदीप अरोरा, अध्यक्ष, श्रीराम कॉलेज आफ लॉ टीएस रावत, वरिष्ठ उद्योगपति राजेश जैन, वरिष्ठ समाज सेवी अशोक बाटला, नम्रता त्यागी, कामेश्वर त्यागी, निशांत जैन, जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग अधिकारी मैत्री रस्तौगी, वरिष्ठ समाज सेवी मिथलेस पाल, वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन तायल, वरिष्ठ अधिवक्ता, मीना सक्सैना, राकेश शर्मा, दिनेश मोहन, आईआईएमटी की प्राचार्या डा अंजु वालिया तथा श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज के चेयरमेन डा0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ, श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज के सचिव संकल्प कुलश्रेष्ठ, मुक्ता कुलश्रेष्ठ, श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के ट्रस्टी शुभ कुलश्रेष्ठ, अंजु चौधरी, कोषाध्यक्ष, देवेन्द्र चौधरी, डॉ पुरूषोत्तम, क्षेत्रीय मंत्री भाजपा आदि ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर किया।
आज के सांस्कृतिक कार्यक्रमो की शुरूआत पॉलिटैक्निक के छात्र-छात्राओं द्वारा पारम्परिक रूप से गणेश वन्दना प्रस्तुत कर की। बायोइंस विभाग के छात्र अकदस ने ’’वो लडकी जो सबसे अलग है’’ गीत पर गाना गाकर कार्यक्रम मे मौजूद अतिथियों एवं विद्यार्थियों का मन मोह लिया। इसके बाद बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के छात्र-छात्रओं द्वारा पंजाबी डांस धमाकेदार नृत्य कर मैदान में उपस्थित सभी अतिथियों एवं दर्शको से खुब वाह-वाही लुटी। इसके बाद क्रिस्टल वर्मा ने बालीवुड गीत पर स्पेशल प्रस्तुति द्वारा सोलो डांस कर उपस्थित जनसमूह का ध्यान आकर्षित किया। कम्प्यूटर एप्लीकेशन विभाग के छात्रा वंशिका द्वारा सोलो डांस कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद महाविद्यालय के विभिन्न विभाग के छात्र-छात्रों द्वारा ’’राधा-कृष्ण होली’’ थीम पर नृत्य नाटिका कर वातावरण भक्तिमय बना दिया। इसके बाद पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वार ’’झांसी की रानी’’ म्यूजिकल एक्ट पर प्रभावशाली एक्ट प्रस्तुति कर मैदान में उपस्थित दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। श्रीराम कॉलेज आफ लॉ के छात्र-छात्राओं द्वारा सीता स्वयं नाटिका प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। ललित कला विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा भीम प्रतिज्ञा थीम पर समूह नृत्य की बडी मनमोहक प्रस्तुति दी। श्रीराम कॉलेज आफ फार्मेसी के छात्र-छात्राओं द्वारा नारी सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करते हुये वो शक्ति है थीम पर नारी शक्ति म्यूजिकल एक्ट की प्रस्तुति दी गई। कम्प्यूटर एप्लीकेशन के छात्र-छात्राओं द्वारा म्यूजिकल एक्ट प्रतिशोध थीम पर ’’रक्त चरित’’ गीत पर बेहद प्रभावशाली नृत्य प्रस्तुत कर मैदान में उपस्थित सभी को आर्श्यचकित एवं भाव-विभोर किया।
इसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि पूर्व कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री, संजीव बालियान, मुजफ्फरनगर,, द्वारा राजनीतिक, सामाजिक, औद्योगिक एवं चिकित्सा जगत की जानी-मानी हस्तियों के साथ-साथ इस वर्ष महाविद्यालय के अध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी महाविद्यालय के प्रति उनके योगदान एवं सर्म्पण के लिए पुरूस्कृत किया गया।

 

23 अभियुक्तगण के विरुद्ध मामला पंजीकृत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा जनपद में जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं । इसी क्रम मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा नववर्ष-2026 के प्रथम दिन सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय आपराधिक गिरोहों के विरुद्ध गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली नगर, बुढाना, शाहपुर, मीरापुर, भोपा एवं जानसठ पर कुल 23 अभियुक्तगण के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। यह कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन एवं संबंधित पुलिस अधीक्षकगण के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस द्वारा अपराधियों के आपराधिक इतिहास का गहन विश्लेषण करते हुए यह पाया गया कि उक्त अभियुक्तगण संगठित रूप से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहकर जनपद में भय का वातावरण उत्पन्न कर रहे थे। ऐसे अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार की कठोर कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी। जनपद में अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस आमजन से अपील करती है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस आपकी सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर है।

 

हिंदू युवा वहिनी का सपा पर हमला
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) हिंदू युवा वहिनी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री प्रहलाद पाहुजा ने समाजवादी पार्टी और उसके जिला अध्यक्ष जिया चौधरी को लेकर बेहद तीखे और विवादित शब्दों का इस्तेमाल करते हुए राजनीतिक तापमान को और बढ़ा दिया है। प्रहलाद पाहुजा ने जिया चौधरी को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताते हुए यहां तक कह दिया कि यदि उन्हें अस्पताल में इलाज की आवश्यकता पड़ी तो उसका पूरा खर्च हिंदू युवा वहिनी उठाएगी। उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गई हैं। प्रहलाद पाहुजा ने समाजवादी पार्टी को सीधे तौर पर “गुंडा पार्टी” करार देते हुए कहा कि जब यह पार्टी सत्ता में थी, तब इसके नेता कानून को ताक पर रखकर अधिकारियों की कुर्सियों पर चढ़कर बैठते थे और शासन-प्रशासन को खुलेआम चुनौती देते थे। उन्होंने कहा कि सत्ता से बाहर होने के बाद समाजवादी पार्टी के नेता बौखलाहट और हताशा में अनर्गल बयान दे रहे हैं और मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। पाहुजा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में सख्त कानून-व्यवस्था लागू होने के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं का “इलाज” हो गया है और अब वे अपनी कुंठा बयानबाज़ी के जरिए निकाल रहे हैं। इस दौरान हिंदू युवा वहिनी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने पूर्व विधायक संगीत सोम के हालिया बयान का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि संगीत सोम ने जो कुछ कहा है, वह पूरी तरह सही है और हिंदू युवा वहिनी उसका स्वागत करती है। आहूजा ने साफ शब्दों में कहा कि संगीत सोम ने जो मुद्दे उठाए हैं, वे जनभावनाओं से जुड़े हुए हैं और समाजवादी पार्टी जानबूझकर उन्हें गलत रंग देने का प्रयास कर रही है।
इतना ही नहीं, प्रहलाद पाहुजा ने पिंकी चौधरी के समर्थन में भी बयान दिया। कुल मिलाकर, हिंदू युवा वहिनी के इस आक्रामक रुख के बाद समाजवादी पार्टी और अन्य राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाओं पर भी सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

 

शीतलहर से जनजीवन कापा
मुजफ्फरनगर। दिन प्रतिदिन बढती ठण्ड ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। हाईवे पर घने कोहरे तथा हाड कंपकपाने वाली सर्दी के कारण बाजारो मे सन्नाटा सा पसरा पडा है।
दिसम्बर माह के आखिरी सप्ताह से ही सर्दी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। हाईवे पर घने कोहरे की दस्तक एवं ठण्ड के कारण एक और जहां बाजारों से रौनक गायब है। वहीं दूसरी और सर्दी का असर लोगो के कामकाज पर भी पड रहा है। दुकानदारों का कहना है कि सर्दी के कारण बाजार मे बहुत कम ग्राहक निकल रहे हैं। कई बार तो दोपहर तक ग्राहक के दर्शन नही हो पाते। जैसे-जैसे सर्दी कम होगी। वैसे ही बाजार मे काम निकलना शुरू हो जाएगा। सर्दियों मे कई दिनों तक सूरज ना निकलने से सर्दी का पूरा असर नजर आ रहा है। ठण्ड के दृष्टिगत जिला प्रशासन एवं पालिका प्रशासन द्वारा जनहित में रैन बसेरे, अलाव, कम्बल वितरण आदि की व्यवस्था की गई है। ताकि कोई भी निराश्रित खुले मे ना सोये तथा सर्दी से बचाव हो सके।

News



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *