पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सर्दी का सितम और बढ़ गया। नश्तर सी चुभने वालीं सर्द हवाओं के कारण शनिवार को आगरा प्रदेश में तीसरा सर्द शहर रहा। प्रदेश में हरदोई सबसे ठंडा शहर रहा, वहीं अलीगढ़ दूसरे और आगरा तीसरे नंबर पर रहा। आगरा में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री दर्ज किया गया जो शुक्रवार के मुकाबले 6 डिग्री तक लुढ़क गया।

Trending Videos

शनिवार को अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान शनिवार को 6.9 डिग्री रहा, जबकि शुक्रवार को यह 12.2 डिग्री दर्ज किया गया था। महज 24 घंटे के अंदर उत्तर पश्चिमी सर्द हवाओं के कारण तापमान में 6 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। ठिठुरन और गलन भरी सर्दी के बीच रात से सुबह तक घना कोहरा छाया गया। 

हाईवे और बाहरी हिस्सों में दृश्यता शून्य दर्ज की गई। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिन में घना कोहरा छाया रह सकता है। दिन और रात के तापमान में गिरावट जारी रह सकती है। गलन और ठिठुरन बरकरार रहेगी, हालांकि हल्की धूप बने रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *