आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के नरायच स्थित ताज आयरन फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्डों पर हमला कर दो बदमाशों ने लूट की थी। बृहस्पतिवार रात को फाउंड्री नगर क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार किया गया। पैर में गोली लगने से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके साथी की तलाश की जा रही है।

एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि 11 नवंबर की रात 1 बजे नरायच स्थित ताज आयरन फैक्टरी में दो बदमाश घुस आए थे। उस समय फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड पुष्पेंद्र और गिरीश माैजूद थे। दोनों गार्ड पर सरिया से हमला बोला था। हमले में दोनों घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बदमाश लूटपाट कर सामान ले गए थे। मामले में मैनेजर अनुराग प्रताप सिंह ने केस दर्ज कराया। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से सुराग मिले। इस पर बृहस्पतिवार रात को फाउंड्री नगर में घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर बदमाश फायरिंग करने लगा। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आकाश उर्फ माइवाला बताया। वह ट्रांस यमुना काॅलोनी का है। उसके पास से तमंचा, कारतूस, 4 चांदी के सिक्के बरामद किए गए। वहीं उसका साथी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें